1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील बनाती पत्नी का Video हुआ वायरल मगर लोगों ने पति के लिए किया कमेंट, जरा आप भी देखें पोस्ट

रील बनाती पत्नी का Video हुआ वायरल मगर लोगों ने पति के लिए किया कमेंट, जरा आप भी देखें पोस्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 12, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 03:55 pm IST

एक शख्स ने एक वीडियो बनाया जिसमें नजर आता है कि किसी फ्लाईओवर पर एक महिला रील बना रही है और उसका पति उसकी रील को रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SKGUPTA_27

आज के समय में खूब सारे लोग जो सोशल मीडिया पर हैं, वो रील बनाते हैं। कई सारे लोग रील की वजह से फेमस हुए हैं और इसी कारण दूसरे कई सारे लोग भी लगे हुए हैं कि क्या पता, उनका कंटेंट भी छा जाए और वो भी फेमस हो जाएं। आप भी ऐसे किसी न किसी को तो जानते ही होंगे जो रील बनाते होंगे। खैर अगर नहीं जानते है तो फिर आप सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो तो देखते ही होंगे और उन्हीं के बीच में आपकी फीड पर कुछ वायरल कंटेंट भी आ जाते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो हम आपके लिए लेकर आए हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

कई सारे लोग ऐसे हैं जो अपने घर के अंदर एक्टिंग या फिर डांस करते हुए रील बनाते हैं तो वहीं कुछ लोग अच्छी जगह खोजकर वहां पर रील बनाते हैं लेकिन कई सारे लोगों को जहां मन करता है या फिर जो लोकेशन अच्छा लग जाता है, वो वहीं पर रील बनाने लग जाते हैं और ऐसे वीडियो खूब वायरल हुए हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो नजर आया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक महिला डांस करते हुए रील बना रही है और उसका पति उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। महिला एक फ्लाईओवर पर यह रील बना रही थी तो एक आदमी ने इसे रिकॉर्ड कर लिया और वो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @skgupta_27 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'सोशल मीडिया ने कई लोगों को स्टार बनाया है और उनके पतियों को ट्राइपॉड।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा है और कई सारे लोगों ने पति को लेकर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत दया के पात्र हैं पति। दूसरे यूजर ने लिखा- बेचारा पति क्या कर सकता है, पैसा आ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- पति को कैमरा मैन बना दिया। चौथे यूजर ने लिखा- स्टार बनाने के लिए पति बहुत मेहनत कर रहा है। पांचवें यूजर ने लिखा- ऐसे पतियों को सरकार को अवार्ड देना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- रील बनाने के लिए इसे यही जगह मिली।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बारिश के बाद मिट्टी से आने वाली महक को आखिर क्या कहते हैं? आनंद महिंद्रा का पोस्ट देगा इसका जवाब

ये देखो हवाबाजी करने का नतीजा कैसा होता है, बिहार पुलिस ने शेयर किया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।