1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मक्का पर हमला हुआ... तो आखिरी सांस तक सऊदी का साथ देंगे, पाकिस्तान ने क्यों पलटी मारी

मक्का पर हमला हुआ... तो आखिरी सांस तक सऊदी का साथ देंगे, पाकिस्तान ने क्यों पलटी मारी

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 19, 2026 12:00 am IST,  Updated : Sep 19, 2026 12:00 am IST

सऊदी अरब पर हूतियों के हमले पर पाकिस्तान ने पहले कहा था कि इस तरह के आपसी झगड़ों में पाकिस्तान अपनी फौज को नहीं उतारेगा, लेकिन आज पाकिस्तान की फौज ने आखिरी सांस तक सऊदी का साथ देने का एलान कर दिया।

पाकिस्तान ने मारी पलटी- India TV Hindi
पाकिस्तान ने मारी पलटी

हूती विद्रोही जिस तरह सऊदी अरब पर लगातार हमले कर रहे हैं। कल तक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कह रहे थे कि सऊदी के साथ पाकिस्तान ने मक्का पैक्ट किया है, लेकिन इस तरह के आपसी झगड़ों में पाकिस्तान अपनी फौज को नहीं उतारेगा। लेकिन आज पाकिस्तान की फौज ने आखिरी सांस तक सऊदी का साथ देने का एलान कर दिया। पाकिस्तान के DG ISPR अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि अगर मक्का पर हमला हुआ तो पाकिस्तान इस जंग में खुलकर सऊदी अरब का साथ देगा। अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पवित्र स्थल मक्का की सिक्योरिटी हर मुसलमान की जिम्मेदारी है। इसका मक्का पैक्ट से कोई लेना देना नहीं है। अब पाकिस्तान पर सऊदी का साथ देने का प्रेशर है, इसीलिए आज पाकिस्तान फिर पलट गया।

पाकिस्तान निभाएगा दोस्ती

अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, पाकिस्तान पूरी तरह सऊदी अरब के साथ खड़ा है और सऊदी की हर तरह से मदद करेगा।उन्होंने कहा कि मुसलमानों की सबसे पवित्र जगह और सऊदी अरब की सिक्योरिटी के लिए पाकिस्तान किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। सऊदी अरब के लोग पाकिस्तान से जो मदद मांगेगे, पाकिस्तान वो देने के लिए तैयार है। ये बात बिलकुल साफ है कि पाकिस्तान के लोग कंधे से कंधा मिलाकर सऊदी अरब के भाइयों के साथ खड़े हैं। इस पर किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।

आखिर क्यों पाकिस्तान ने पलटी मारी
शहबाज शरीफ की सरकार और पाकिस्तान की फौज ने सऊदी अरब के मामले में पलटी ऐसे ही नहीं मारी। असल में जब से ख्वाजा आसिफ ने सऊदी अरब की मदद के लिए पाकिस्तानी फौज को भेजने से इनकार किया। उसके बाद से पाकिस्तान के विरोधी दलों ने इसके खिलाफ पूरे मुल्क में प्रोटेस्ट शुरू कर दिए और बड़ी बड़ी रैलियां हो रही हैं। इल्जाम लगाया जा रहा है कि मुसलमानों की सबसे पवित्र जगह पर हमला हुआ है। हर मुसलमान का फर्ज है कि वो ऐसे हमले का जवाब दे, जिहाद में शामिल हों।

प्रदर्शनकारियों ने कहा ऐसे वक्त में पाकिस्तान की हुकूमत अपने फर्ज से मुंह मोड़ रही है और इस्लाम की हिफाजत से डर रही है।जमीयत उलेमा ए इस्लाम के चीफ फजलुर रहमान तो पूरे पाकिस्तान में बड़े बड़े जलसे कर रहे हैं। पाकिस्तान की फौज के इस ऐलान से पहले फजलुर रहमान ने एक बड़ी रैली में कहा था कि अगर पाकिस्तान की फौज पीछे हटेगी तो पाकिस्तान का बच्चा बच्चा सऊदी में जिहाद के लिए तैयार है।

हुकूमत ने फौज से करवाया ऐलान
प्रेशर में आकर शहबाज शरीफ की हुकूमत ने फौज से सऊदी अरब की मदद का एलान करवाया। दावा किया गया कि अब हूतियों की खैर नहीं, अब पाकिस्तान जंग में उतरेगा।पूरे पाकिस्तान में हल्ला मच गया और जंग के नगाड़े बजने लगे। लेकिन इसी शोर के बीच शहबाज शरीफ चुपचाप लंदन निकल गए। शहबाज शरीफ तीन दिन लंदन में रूकेंगे। वहां से अमेरिका जाएंगे और मजे की बात ये है कि शहबाज शरीफ लंदन क्यों गए हैं। उन्हें क्या काम है, किससे मिलेंगे, इसकी जानकारी तक सरकार ने किसी को नहीं दी है। 

अमेरिका ने सऊदी से क्यों मुंह मोड़ा
हूती फाइटर्स लगातार सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं और सऊदी अरब इस जंग में अकेला पड़ गया है। सऊदी के लिए सबसे ख़तरनाक बात ये है कि अमेरिका ने उसका साथ छोड़ दिया है और उससे भी ज़्यादा चिंता की बात ये है कि अमेरिका हूती फाइटर्स के साथ पर्दे के पीछे बात कर रहा है। इसकी वजह है..अमेरिका को..सऊदी अरब से ज्यादा क्रूड ऑयल की चिंता है।

ये भी पढ़ें:
हूतियों ने मार गिराया था सऊदी अरब का F-15 लड़ाकू विमान? अब जारी किया मलबे का VIDEO

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश