आज के दौर में तो हर कोई सोशल मीडिया पर है। लोग दिन में कुछ देर सोशल मीडिया की गलियों में घूम ही लेता है और वहां क्या चल रहा है, वो देख लेता है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए होंगे। इन वायरल वीडियो में अलग-अलग कंटेंट, जगह, जुगाड़ आदि देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में दिखने वाली लड़की ने क्या कहा।
Related Stories
वीडियो में लड़की ने क्या कहा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की एक ऐसी जगह पर है जहां कि दीवारें तो ईंट से बनी हैं मगर छत उसकी पक्की नहीं हैं। अब वो वीडियो में कहती है, 'ये होती है भागकर शादी करने की सजा।' इसके बाद वो वहां की अलग-अलग चीजें दिखाती है और बोलती है, 'भागकर शादी किया है तो भुगतना तो पड़ेगा न।' वीडियो बनाने वाला शख्स छत दिखाकर बोलता है कि ये कभी भी गिर सकता है तो लड़की बोलती है कि, 'अब रिस्क लिए हैं तो क्या कर सकते हैं, घर भी नहीं जा सकते हैं। वो मारकर भगा देंगे।' अब उसकी बातें सच हैं या फिर सिर्फ रील बनाने के लिए यह सब बोला है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। एक बार आप भी उस वीडियो को देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealNainaSingh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाग कर शादी करने के मजे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये घर तो मेरे घर से फिर भी ठीक है। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर ये सच है फिर एक बार अपने मां बाप के लिए सोचकर देखो। तीसरे यूजर ने लिखा- प्यार की खातिर सहना पड़ता है। चौथे यूजर ने लिखा- ये रील बाज है, बेवकूफ बना रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा- वो सब तो ठीक है पर ये वीडियो कौन बना रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लड़की की हरकत पर कैमरामैन को आया गुस्सा, फिर जो किया वो आप खुद Video में देख लीजिए
लोको-पायलट ने जो काम किया वो दिल जीत लेगा, Video हो रहा है वायरल