आज के समय में अधिकतर लोग जब भी कहीं घूमने के लिए जाते हैं तो वहां जाकर रील बनाना नहीं भूलते हैं। लोग कहीं घूमने जाते हैं तो वहां ट्रेंडिंग सॉन्ग पर या फिर एवरग्रीन सॉन्ग पर रील बनाते हैं और उसके बाद वायरल होने के लिए उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप भी ऐसे कई लोगों को जानते ही होंगे जो कहीं भी घूमने जाते होंगे तो रील बनाकर जरूर पोस्ट करते होंगे। ऐसा ही एक लड़की ने किया और रील बनाकर पोस्ट किया मगर अब उसने उस वीडियो का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।
वायरल रील में क्या नजर आया?
आपको बता दें कि जो रील वायरल हो रही है उसमें लड़की अपने ग्रुप के साथ वियतनाम की ट्रेन स्ट्रीट में मौजूद है। आपको बता दें कि वियतनाम की जो ट्रेन स्ट्रीट है वो दुनिया भर में पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। कई लोगों ने इस जगह का वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। अब वीडियो पर आते हैं। वो सभी लोगों के साथ ट्रैक पर खड़ी है और 'छैया-छैया' गाना शुरू होते ही उसके स्टेप्स करके लगते हैं। उनका वीडियो बन गया और लड़की ने वीडियो पर यह लिखते हुए कि, 'वियतनाम की ट्रेन स्ट्रीट गए और छैया-छैया नहीं किया तो क्या ट्रेन स्ट्रीट गए।'
यहां देखें वायरल रील
लड़की ने क्यों बंद किया कमेंट सेक्शन?
आपने अभी जो रील देखी उसे इंस्टाग्राम पर shweta131289 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर इस वीडियो का कमेंट सेक्शन बंद है मगर लड़की ने ऐसा क्यों किया। एक पोस्ट की मानें तो लोगों की ट्रोलिंग की वजह से लड़की ने बंद किया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर @sarkarstix नाम के अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है और उसमें लिखा है, 'मुंबई की एक महिला ने हनोई ट्रेन स्ट्रीट पर "छैया छैया" गाने को रीक्रिएट किया और इंटरनेट ने तुरंत इसे No Civic Sense का मामला बता दिया। जो कोई भी हनोई गया है, वह जानता है कि ट्रेन स्ट्रीट एक टूरिस्ट स्पॉट है, जहां हर दिन हजारों विज़िटर्स पटरियों पर फ़ोटो और वीडियो बनाते हैं। ऐसा लगता है कि हमारी आदत बन गई है कि पहले गुस्सा जाहिर करो और संदर्भ के बारे में बाद में सोचो। हर वायरल क्लिप के लिए Moral Policing का अभियान चलाने की जरूरत नहीं होती।' अब इस पोस्ट के मुताबिक लोगों की ट्रोलिंग के कारण लड़की ने कमेंट सेक्शन को बंद किया है। आप नीचे उस शख्स का पोस्ट देख सकते हैं जिसके बारे में हमने अभी बताया और उसे ओपन करके कैप्शन भी पढ़ सकते हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये तो अलग ही लेवल के लोग हैं भाई, इनकी हरकत जरा आप भी देखिए, Video हो रहा है वायरल
छुट्टी के लिए किया मैसेज मगर बॉस ने खोल दिया पोल, स्क्रीनशॉट देख हंसी नहीं रुकेगी