1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस दरवाजे के खुलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट

इस दरवाजे के खुलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 01, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 03:53 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद खूब सारे लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। आप जब वीडियो में दिखने वाले दरवाजे के पीछे का नजारा देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SHREERAM_SANE

आज के दौर में सोशल मीडिया बहुत ही कॉमन हो गया है। हर इंसान की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। लोग जिस तरह खाना-पानी के बिना नहीं रह सकते हैं, ठीक उसी तरह सोशल मीडिया के बिना भी नहीं रह सकते हैं। कई लोगों की कमाई का जरिया ही सोशल मीडिया है तो कई सारे लोग अपनी बोरियत को दूर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। आप भी किसी न किसी तरह से सोशल मीडिया से जुड़े ही होंगे और अगर हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर कई सारे वायरल कंटेंट भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आता है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वायरल हो रहे वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक दरवाजा नजर आता है। अब लड़के आपस में पूछते हैं कि किसे क्या लगता है, मतलब वो दरवाजा क्यों हैं। इसके बाद एक कहता है कि उसे ये वाशरूम लग रहा है तो दूसरा कहता है कि स्टेज पर बैठने वाले लोगों को मैनेज करने के लिए होगा। इसके बाद वो उस दरवाजे को खोलते हैं और उसके खोलते ही, हैरान करने वाला नजारा दिखता है। दरअसल उस दरवाजे के पीछे कुछ नहीं था। इसका मतलब अगर कोई भागते हुए आए और वो खोलकर आगे जाए तो वो सीधे नीचे ही गिरेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shreeram_sane नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- स्वर्ग का रास्ता। दूसरे यूजर ने लिखा- Rest in Peace लग रहा है मुझे। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बादशाह फिल्म का दरवाजा है। चौथे यूजर ने लिखा- इमरजेंसी डेथ डोर है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कूड़ेदान का ऐसा इस्तेमाल होते मैंने पहली बार देखा है, Video हो रहा है वायरल

एक सिंपल सवाल मगर बच्चे का जवाब हंसने पर मजबूर कर देगा, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।