आज के दौर में ऐसे बहुत कम लोग मिलेंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते होंगे और अगर आप उन लोगों में से एक नहीं हैं यानी आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे पोस्ट और वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। इसमें हंसी-मजाक और जुगाड़ के वीडियो सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ दिल जीत लेने वाले वीडियो भी नजर आ जाते हैं। कोई किसी की मदद करता हुआ दिखता है तो कोई किसी की जान बचाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिल जीत लेगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक ट्रैक पर एक भैंस खड़ी है। वहीं पास में भी दो भैंस नजर आ रही हैं। अब बात यह है कि इन जानवरों को देखते ही लोको-पायलट ट्रेन को रोक लेता है। इनकी जान बचाने के लिए वो ट्रेन को रोकता है और नीचे उतरता है और उन जानवरों को भगाता है। अगर वो ऐसा नहीं करता तो भैंस की जान चली जाती और लोको-पायलट ने उसकी जान बचा ली। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब का है और कहां का है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @irajendrashukla नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किसी जीव की जान बचाने के लिए ट्रेन ड्राइवर द्वारा की गई कोशिश सचमुच तारीफ के काबिल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- लोको पायलट ने बहुत अच्छा काम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही अच्छा काम किया ड्राइवर ने। तीसरे यूजर ने लिखा- दयालु आदमी। चौथे यूजर ने लिखा- इंसानियत जिंदा थी इस आमदी में। एक और यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा काम किया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Bluetooth का नाम 'ब्लूटूथ' कैसे पड़ा? आइए आपको बताते हैं यह गजब का फैक्ट
Chef की टोपी लंबी क्यों होती है? आइए हम बताते हैं इस सवाल का जवाब