1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सुलेमानी कीड़ा काटता है तो ऐसा ही होता है, वायरल Video पर जरा नजर तो डालिए

सुलेमानी कीड़ा काटता है तो ऐसा ही होता है, वायरल Video पर जरा नजर तो डालिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 08, 2026 05:04 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 05:04 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे दिखा जो आपने अब तक शायद ही कभी देखा होगा और इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@YOGYA_BALAK

सोशल मीडिया एक गजब का प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसे दिख ही जाता है जिसकी लोगों ने कभी कल्पना तक नहीं की होती है और यही कारण है कि लोग सोशल मीडियो को आसानी से छोड़ नहीं पाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर इस बात से सहमत जरूर होंगे क्योंकि आपकी फीड पर भी हर दिन कुछ न कुछ ऐसा आ ही जाता होगा जो आपका ध्यान खींच लेता होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और शायद आप इस वीडियो को कई बार देखेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिख गया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ नहीं है लेकिन जो भी है, वायरल कंटेंट के लायक है और इसी वजह से तो वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में नजर आता है कि पब्लिक प्लेस पर जो सीट रखी होती है, उसके हैंडल में एक शख्स की गर्दन फंस गई है। ये सीट पर लेटा होगा और कुछ सोचते-सोचते उसने अपनी गर्दन को हैंडल में डाल दिया होगा जो बाद में फंस गया। आपको बता दें कि यह अकेला नहीं है। वीडियो में नजर आता है कि एक और लड़का इसी तरह से फंसा हुआ है और दोनों खुद को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन निकल नहीं पा रहे हैं। अब यह वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Yogya_balak नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जब कीड़े बिलबिलाते हैं तो इंसान ऐसी ही हरकतें करता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सुलेमानी कीड़ा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो बुरी तरह फंस गए। तीसरे यूजर ने लिखा- गर्दन फंसा लिया, अब कीड़ा शांत हो गया होगा। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसी हरकतों से जान भी जा सकती है। एक और यूजर ने लिखा- कैसे कैसे नमूने रहते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Bluetooth का नाम 'ब्लूटूथ' कैसे पड़ा? आइए आपको बताते हैं यह गजब का फैक्ट

Chef की टोपी लंबी क्यों होती है? आइए हम बताते हैं इस सवाल का जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।