सोशल मीडिया आज के समय में हर इंसान की जिंदगी से इस तरह जुड़ गया है कि लोग खुद को इससे दूर नहीं कर पाएंगे। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप एक बात से तो सहमत होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया कोई न कोई ऐसा वीडियो नजर आ ही जाता है जो अपनी तरफ ध्यान खींच लेता है और फिर इंसान उस वीडियो को दो-तीन बार तो देख ही लेता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो नजर आया। आप जब वीडियो को देखेंगे तो उसे शेयर भी करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में शख्स ने क्या बताया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें शख्स Corporate World में जीने के लिए कुछ तरीके बताता है। आइए आपको उसके बताए सभी रुल्स बताते हैं। वो पहला नियम बताता है कि बने रहो पगला, करेगा अगला, इसका मतलब जो हो रहा वो होने दो। दूसरा नियम बताता है कि बने रहो लुल और सैलरी पाओ फुल। तीसरा नियम बताता है कि जिसने ली टेंशन, उसकी बीवी को मिली पेंशन इसलिए टेंशन मत लो। चौथा नियम वो यह बताता है कि काम करो या फिर न करो मगर काम की फिक्र करते रहो। वो पांचवां नियम यह बताता है कि फिक्र करो या न करो मगर फिक्र का जिक्र जरूर करते रहो और छठा नियम वो यह बताता है कि जो काम करे उसको परेशान करो और न करने वाले की चुगली करो। मजाकिया अंदाज में कही इन बातों का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर tedememes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सबसे अच्छी बात यह है कि मैनेजर ने मुझे ये रील भेजी है। दूसरे यूजर ने लिखा- AI से बदले जाने का परफेक्ट तरीका। तीसरे यूजर ने लिखा- गोल्डन नहीं ये प्लैटिनम रुल हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये एक दिन कंपनी डुबाएगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दवाई के पत्ते पर ये लाल लाइन क्यों बनी होती है? जान लेंगे तो गलती नहीं करेंगे आप
Gym में वार्म-अप करते-करते ही सो गया शख्स, करीब 7 घंटे के बाद खुली नींद, Video हुआ वायरल