1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दवाई के पत्ते पर ये लाल लाइन क्यों बनी होती है? जान लेंगे तो गलती नहीं करेंगे आप

दवाई के पत्ते पर ये लाल लाइन क्यों बनी होती है? जान लेंगे तो गलती नहीं करेंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 02, 2026 01:53 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 01:53 pm IST

आपने अगर दवाई के पत्तों को कभी पलट कर देखा है तो फिर आपने शायद कभी नोटिस किया होगा कि किसी-किसी दवाई के पत्ते पर पीछे एक लाल रंग की लाइन बनी होती है मगर सवाल यह है कि ये लाल लाइन क्यों बनी होती है?

दवाई के पत्ते पर ये लाल लाइन क्यों बनी होती है?- India TV Hindi
दवाई के पत्ते पर ये लाल लाइन क्यों बनी होती है? Image Source : X/@MOHFW_INDIA

कई सारे लोगों की यह आदत होती है कि जैसे ही उन्हें कोई परेशानी हो या फिर घर में कोई बीमार हो तो खुद डॉक्टर बन जाते हैं और पास के मेडिकल स्टोर पर जाकर दवाई खरीद लाते हैं। वहीं कई लोग पास के मेडिकल स्टोर पर जाते हैं और वो जो दवाई दे देता है, वो लेकर आ जाते हैं मगर ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आम आदमी को भी दवाइयों के बारे में इतना कुछ पता नहीं होता है और इसी कारण ऐसा कहा जाता है कि कोई भी दवाई लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आज हम भी आपको एक ऐसा जानकारी देंगे जो आपको पहले किसी ने नहीं बताई होगी और जानने के बाद आप अगली बार सावधान रहेंगे। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

दवाई के पत्ते पर कभी गौर किया है?

आमतौर पर इंसान दवाई खाने से पहले उसका पत्ता तो देखता ही मगर सिर्फ एक काम के लिए ही उसे देखता है। इंसान दवाई के पत्ते को पलट यह चेक करता है कि वो कहीं एक्सपायरी डेट क्या है और अभी एक्सपायर तो नहीं हुआ है। आपने भी ऐसा किया होगा मगर क्या आपने कभी यह नोटिस किया है कि कुछ दवाई के पत्तों पर पीछे लाल रंग की एक लाइन बनी होती है। शायद ही कभी नोटिस किया होगा। आइए आज हम आपको बताते हैं कि दवाई के पत्तों पर वो जो लाल रंग की लाइन बनी होती है, वो क्यों बनी होती है।

दवाई के पत्ते पर लाल लाइन क्यों होती है?

हर दवाई के पत्ते पर तो नहीं मगर कुछ दवाई के पत्तों पर वो लाल रंग की लाइन देखने को मिलेगी। आइए आपको बताते हैं कि वो क्यों बनी होती है। आपकी दवा की स्ट्रिप पर बनी लाल लाइन का मतलब है कि यह एक एंटीबायोटिक है। इसका इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए। आपको बता दें कि इसे यानी एंटीबायोटिक लेने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। उम्मीद है कि अब आप जब भी किसी दवाई के पत्ते पर ये लाल लाइन देखेंगे तो इसका कारण आपको याद आ जाएगा और आप बिना डॉक्टर के सलाह के उसका इस्तेमाल नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें-

Gym में वार्म-अप करते-करते ही सो गया शख्स, करीब 7 घंटे के बाद खुली नींद, Video हुआ वायरल

Peak Male Content: एक नया Video हुआ वायरल, देखते ही लोगों ने भी किया कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।