1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्लाइट में हॉरर फिल्म देख रहे यात्री की चीख से जाग गया बच्चा, Video वायरल हुआ तो फिल्म के एक्टर ने कहा सॉरी

फ्लाइट में हॉरर फिल्म देख रहे यात्री की चीख से जाग गया बच्चा, Video वायरल हुआ तो फिल्म के एक्टर ने कहा सॉरी

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 18, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 03:47 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक यात्री में फ्लाइट में हॉरर फिल्म देखता नजर आ रहा है।

obsession film flight video, obsession actor apologized, obsession movie viral video - India TV Hindi
फ्लाइट में हॉरर फिल्म देखता यात्री। Image Source : IG/@NIMINOMUSIC

हवाई जहाज में लंबी यात्रा के दौरान मनोरंजन के लिए फिल्म देखना आम बात है। लेकिन एक यात्री ने हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ देखकर ऐसा रिएक्शन दिया कि पूरा केबिन हिल गया। रात के समय डिम लाइट्स वाले केबिन में वह यात्री इतने जोर से चीखा कि सोया हुआ बच्चा जाग गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फिल्म के अभिनेता ने भी प्रतिक्रिया दी।  

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @niminomusic नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो पर लिखा था, “इस फ्लाइट में मेरे आगे बैठा व्यक्ति पहली बार ऑब्सेशन मूवी देख रहा था और मैंने उसे वह सीन देखते हुए देख लिया।” वीडियो में दिखता है कि सामने बैठा यात्री हेडफोन लगाए फिल्म में डूबा हुआ है। एकाएक वह जोर से चीख पड़ता है और सीट से लगभग उछल जाता है। उसकी चीख इतनी तेज थी कि आसपास सोया बच्चा रोने लगता है।  

फिल्म के एक्टर ने मांगी माफी 

वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेता माइकल जॉनस्टन ने खुद रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, “इस हंसी के लिए धन्यवाद। बच्चे से माफी चाहता हूं।” उनकी हल्की-फुल्की प्रतिक्रिया ने लोगों को और ज्यादा हंसाया।  

फिल्म के बारे में  

‘ऑब्सेशन’ 2025 की अमेरिकी सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है। निर्देशन करी बार्कर ने किया है। कहानी में बेयर एक म्यूजिक स्टोर कर्मचारी है, जो जादुई खिलौने से अपनी दोस्त निक्की को अपने प्यार में पागल बना देता है। लेकिन यह प्यार जल्द ही खतरनाक ऑब्सेशन में बदल जाता है। माइकल जॉनस्टन बेयर की भूमिका में हैं।

बेहद डरावना सीन 

फिल्म का वह सीन बेहद डरावना है। इसमें निक्की (इंदे नवारेट) अचानक कार की खिड़की पर दिखाई देती है और बड़े पत्थर से शीशा तोड़ देती है। फिर वह उसी पत्थर से सारा (मेगन लॉलेस) पर हमला करती है। निक्की को शक होता है कि सारा उसके बॉयफ्रेंड बेयर (माइकल जॉनस्टन) से अफेयर कर रही है। सीन में खून-खराबा दिखता है और बेयर सदमे में बेहोश हो जाता है। यह सीन फिल्म के सबसे चौंकाने वाले क्षणों में गिना जाता है। भारत में रिलीज वर्जन में इसे सेंसर कर दिया गया था।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा, "विमान में किसी चीज के बारे में जुनूनी होना पागलपन भरा काम है।"

एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, "इसीलिए मैं हवाई जहाज में कोई भी डरावनी चीज़ नहीं देखता, क्योंकि मैं चिल्लाने लगूंगा।" 

एक व्यक्ति ने बताया, "मैंने अपने बगल में बैठे दोस्त को हेडफोन दिया और उससे कहा कि जब यह दृश्य आए तो वह इसे देखे, मैंने उसे कोई संदर्भ नहीं दिया।" 

किसी और ने लिखा, "जानबूझकर इस दृश्य को फिल्माया गया है। मुझे यह बहुत पसंद आया।"

एक अन्य व्यक्ति ने चुटकी लेते हुए कहा, "मैं और मेरी माँ ने एक साथ यह फिल्म देखी और उनकी गोद में कुत्ता था। उस दृश्य के दौरान हम दोनों चिल्लाए और कुत्ता कमरे के दूसरी तरफ कूद गया और वापस आने की जहमत ही नहीं उठाई।"

गौरतलब है कि, इससे पहले हॉरर थीम रेस्टोरेंट में वेटर के अजब गेटअप ने भी बच्चे को डरा दिया था। इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

दरियागंज में न दरिया और न समंदर...फिर कैसे पड़ा ये अनोखा नाम? क्या है दिल्ली के इस बाजार की कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।