1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 5 करोड़ रुपए के नोटों से मंदिर की सजावट, मां लक्ष्मी का ऐसा दरबार नहीं देखा होगा! देखें VIDEO

5 करोड़ रुपए के नोटों से मंदिर की सजावट, मां लक्ष्मी का ऐसा दरबार नहीं देखा होगा! देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 07, 2026 07:31 am IST,  Updated : Nov 07, 2026 07:31 am IST

मध्य प्रदेश के देवास में मां लक्ष्मी के मंदिर को 5 करोड़ के नोटों से सजाया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंदिर की भव्यता दोगुनी हो गई है।

Dewas- India TV Hindi
मां लक्ष्मी का दरबार Image Source : REPORTER INPUT

देवास: दिवाली के त्यौहार को लेकर पूरे देश में उत्साह दिखाई दे रहा है। कहीं मंदिर सज रहे हैं तो कहीं बाजार जगमग हो रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के देवास से एक लक्ष्मी मंदिर का वीडियो सामने आया है, जिसे 5 करोड़ रुपए के नोटों से सजाया गया है और ये सजावट बेहद खूबसूरत लग रही है। 

क्या है पूरा मामला?

देवास में दीपावली के अवसर पर मां महालक्ष्मी का एक अनूठा दरबार सजाया गया है। श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में लगातार दूसरे वर्ष रतलाम के प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर की तर्ज पर करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक के नोटों से माता का भव्य श्रृंगार किया गया है।

500, 200, 100 और 50 रुपए के नोटों से सजे मंदिर को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, दानदाताओं से एकत्र की गई राशि आयोजन के बाद एक रुपए की बढ़ोतरी के साथ वापस लौटा दी जाती है।

वहीं धनतेरस की देर रात माता का स्वर्ण आभूषणों से भी विशेष श्रृंगार किया जाएगा। करोड़ों के नोटों से सजा मां महालक्ष्मी का यह दरबार देवास में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

हाल ही में मंदसौर में भी महालक्ष्मी का भव्य रूप दिखा था, एक करोड़ की नकदी और सोने चांदी से श्रंगार

मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी इस दीपावली पर श्रद्धालुओं को मां महालक्ष्मी का बेहद भव्य और अनोखा रूप देखने को मिला। दरअसल धनतेरस के अवसर पर मां महालक्ष्मी का करीब 1 करोड़ रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों से विशेष श्रृंगार हुआ। इस दौरान हर तरफ नोटों की गड्डियों और कीमती जेवरात से सजे मां के दरबार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे।

बता दें कि हर साल दिवाली के मौके पर देश में तमाम महालक्ष्मी के मंदिरों को अलग-अलग तरीके से सजाने का चलन है। ऐसे में कहीं मां लक्ष्मी का नोटों से श्रंगार किया जाता है तो कहीं सोने और चांदी के आभूषणों से उनका श्रंगार होता है। एमपी के देवास और मंदसौर समेत तमाम जिलों में भी महालक्ष्मी मंदिर की ऐसी ही सजावट होती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। (रिपोर्ट- अरविंद चोकसे)

ये भी पढ़ें-

महाकाल मंदिर की सुरक्षा परखने के लिए चला ऑपरेशन, NSG कमांडो का चला अभ्यास, रात 2 बजे हुई मॉक ड्रिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।