बाइक और कार जैसे वाहन लोगों की सहूलियत के लिए बने हैं। कहीं दूर जाना हो तो वाहनों का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन कई सारे लोग इन वाहनों को स्टंट करने और हवाबाजी करने का जरिया समझते हैं। आपने सड़क पर जाते समय ऐसे कई लोग देखे होंगे जो कार या बाइक को नॉर्मल तरीके से नहीं चलाते हैं, वो स्टंट करते हैं और कई बार इन लोगों के साथ जो होता है, वो दूसरों के लिए सीख बन जाता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी गांव का मालूम होता है। वीडियो में नजर आता है कि एक पतली सड़क पर एक शख्स बाइक चलाते हुए वीडियो बनवा रहा है। वो जहां पर वीडियो बनवा रहा है, वहां हल्का सा मोड़ है और वो उसी मोड़ पर तेजी से बाइक चलाते हुए आता है। वो फिल्म के हीरो जैसे बाइक चलाते हुए वीडियो बनवाना चाहता होगा लेकिन फिर उसके साथ जो हुआ, वो अब शायद ही कभी ऐसा करेगा। वीडियो में दिखता है कि मोड़ से थोड़ा आगे जाते ही वो बैलेंस नहीं कर पाता है और सीधे खेतों में जाकर गिरता है। एक बार आप खुद वीडियो देखिए और तब आपको उसकी हालत का पता चलेगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर बिहार पुलिस ने अपने अकाउंट (@bihar_police) से पोस्ट किया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'खाली सड़क अकसर बड़े हादसों का बुलावा देती है। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। नतीजा आपके सामने है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सुपर सर, सलाम है। दूसरे यूजर ने लिखा- लोगों को सीख देने का बहुत अच्छा तरीका। वहीं कुछ ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है। आपको बता दें कि इस एक वीडियो को दूसरे लोगों ने भी अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
नकली TT बनकर शख्स ने ली रिश्वत और कमा लिए 1200 रुपए, Video हुआ वायरल तो रेलवे ने दिया यह जवाब
हवाई चप्पल में "हवाई" शब्द कहां से आया? रोज पहनते होंगे मगर शायद ही कभी सोचा होगा यह सवाल