हर दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, वो सभी तो नहीं मगर कई सारे वायरल हो जाते हैं जो आप भी अपनी फीड पर देखते ही होंगे। इसमें फनी रील, स्टंट, अतरंगी हरकत, कोई हादसा, बच्चों का डांस समेत कई चीजें देखने को मिलती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा कि वो वायरल हो गया।
Related Stories
वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि शख्स बैसाखी का सहारा लेकर चल रहा है। उसका एक पैर हवा में भी नजर आता है। मगर अचानक कुछ ऐसा होता है कि वो अपनी बैसाखी को छोड़कर वहां से तुरंत भागने लगता है। दरअसल अचानक कुछ कुत्ते उसकी तरफ भागते हुए आने लगते हैं और उन्हीं कुत्तों से डरकर वो तेजी से भागने लगता है। अब यह वीडियो कहां का है, यह वाकई सच है या फिर किसी ने AI की मदद से इस वीडियो को बनाया है, वो तो नहीं पता चल पाया मगर वीडियो काफी फनी है और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी उस वीडियो को जरूर देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kaliyug_wale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा है, 'ये तो चमत्कार हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अब कभी एक पैर पर नहीं चल पाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा चमत्कार हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो चमत्कार है। चौथे यूजर ने लिखा- भिखारी भी स्मार्ट हो गए, आजकल डिजिटल भीख मांगते हैं। एक और यूजर ने लिखा- पर्वतदिगार बड़ा रहमदिल है, उसने अपने बंदों को भेजकर इसकी बिमारी दूर कर दी। वहीं कुछ यूजर्स ने सिर्फ हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इसे कहते हैं बाल-बाल बचना, आंधी के बीच जो हुआ वो देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी, देखें Video
Men will be Men का मतलब समझना है तो देख लीजिए यह Video, हो रहा है काफी वायरल