1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मम्मी को लेकर बच्चे ने कह दी ऐसी बात कि Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए

मम्मी को लेकर बच्चे ने कह दी ऐसी बात कि Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 10, 2026 07:23 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 07:49 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों को हंसी आ जाएगी। वहीं कई सारे लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी किया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल फनी वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल फनी वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KHUSHALTYAGI2

आज क दौर में लोग जब बोर होते हैं तो वो टीवी कम और सोशल मीडिया का यूज ज्यादा करते हैं। हर किसी के पास फोन है और सोशल मीडिया पर अकाउंट भी है तो लोग सोशल मीडिया का खूब यूज करते हैं जहां तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे जिन्होंने आपको हंसने पर मजबूर कर दिया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कुछ ऐसा ही है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि महिला अपने बेड पर सो रही है। वहीं पास में उसका बच्चा बैठा हुआ है। वो अपनी मां के माथे पर हाथ फेरते हुए कहता है,'भाई मम्मी सोते हुए कितनी प्यारी लगती है न' और यह कहने के तुरंत बाद कुछ ऐसा कहता है जिसने वीडियो वायरल कर दिया। वो कहता है, 'अब जैसे ही उठेगी भैं-भैं-भै, काएं-काएं-काएं।' यह सुनते ही मां नींद से उठ जाती है। इतने पर ही वीडियो रुक जाता है और वीडियो पर लिखा आता है, 'अपने हाथों से ही फील्डिंग सेट कर ली।' वीडियो को देखकर आपको शायद हंसी आ जाए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KhushalTyagi2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इसने खुद अपनी फील्डिंग सेट कर ली।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। ऐसा हो सकता है कि ये वीडियो स्क्रिप्टे हो और वायरल होने के लिए ऐसा बनाया हो, जो हो भी गया। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या जरूरत है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये अच्छा नहीं किया। तीसरे यूजर ने लिखा- अब क्या होगा इसका। चौथे यूजर ने लिखा- अब तो तू गया बेटे। एक और यूजर ने लिखा- ये सर्विस मांग रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

साथी संग झगड़े के बाद गोरिल्ला का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

लैपटॉप चार्जर में यह छोटा सा सिलेंडर जैसा क्या है? आइए आपको बताते हैं इसका काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।