सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। यहां हर दिन अनगिनत वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन भी करते हैं। उन्हीं सब वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो अतरंगी होने के कारण वायरल हो रहे होते हैं। आपने भी तो सोशल मीडिया पर खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और उन वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी पढ़े होंगे। हम भी आपके लिए एक वायरल वीडियो लेकर आए हैं। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है और उसके बाद आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पहाड़ों के बीच का है और उस वीडियो को कार में जाते शख्स ने बनाया है। वीडियो में नजर आता है कि उसकी कार के आगे दो लोग बाइक पर जा रहे हैं और रास्ता मोड़ वाला है। अब वीडियो की शुरुआत में तो समझ में ही नहीं आता है कि ये क्यों वायरल हुआ है क्योंकि बाइक चलाने वाले तो अच्छे से ही जा रहे हैं। तभी नजर आता है कि कुछ दूर जाते ही एक मोड़ पर बाइक चलाने वाला शख्स बाइक की स्पीड को मैनेज नहीं कर पाता है और सामने जाकर टकरा जाता है। इसमें उन्हें गंभीर चोट नहीं आती है लेकिन इसी छोटे हादसे के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _bharattt.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं बहुत सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई ये स्क्रिप्टेड है, तुम मिले हुए हो सब। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ लोग बोलेंगे कि ये स्क्रिप्टेड है। तीसरे यूजर ने लिखा- सब कुछ पहले से ही तय था। एक और यूजर ने लिखा- गाड़ी में पेट्रोल नहीं बल्कि शरीर में वाइन और सभी लोगों ने हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पानी की बोतल के ढक्कन का रंग भी कुछ कहता है, आज जान लीजिए उसका मतलब
मम्मी को लेकर बच्चे ने कह दी ऐसी बात कि Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए