1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस सिक्योरिटी गार्ड का Video हो रहा है वायरल, आइए जानते हैं क्यों

इस सिक्योरिटी गार्ड का Video हो रहा है वायरल, आइए जानते हैं क्यों

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 09, 2026 10:02 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 10:02 pm IST

कई लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से एक वीडियो को पोस्ट किया है जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसका वीडियो क्यों वायरल हो रहा है और लोगों ने वीडियो पर क्या रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/UNFILTEREDLIFE_WITHME

हर दिन सोशल मीडिया पर खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं। इसमें डांस, लड़ाई, स्टंट, ड्रामा, अतरंगी एवं अजीब हरकतें समेत कई कंटेंट होते हैं और कई सारे वीडियो या फोटो वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही कंटेंट होते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड अपनी ड्यूटी पर नजर आता है। आइए आपको बताते हैं कि उसका वीडियो इतना वायरल क्यों हो रहा है और फिर आपको बताएंगे कि वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए क्या कुछ कहा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सिक्योरिटी गार्ड अपना काम कर रहा है। उसकी जहां नौकरी लगी है, वो वहां पर तैनात है। उसके हाथ में एक बॉल है जिससे वो कभी खेलता तो कभी हाथ में रख लेता है। इसके अलावा वो इधर से उधर घूमता है। अब उसका वीडियो वायरल इसलिए हो रहा है क्योंकि वो अपने काम को करते हुए बोर नहीं हो रहा है बल्कि वो आनंद उठा रहा है। लोग भी इस वीडियो को यह कहते हुए शेयर कर रहे हैं कि जब आप अपने काम से प्यार करने लगो।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर unfilteredlife_withme नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 30 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जब आप अपनी जिंदगी से प्यार करो। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई पक्का डांसर होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ड्यूटी खत्म होने के लिए 1 घंटा बचा होगा। चौथे यूजर ने लिखा- हम लड़के हैं साहब, हर जगह फिट हो जाते हैं। एक और यूजर ने लिखा- स्किल है भाई के पास।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस लड़के के टैलेंट को 100 में से 100 नंबर, वायरल Video जरा आप भी देखिए

Quick Watering System का अतरंगी इस्तेमाल हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।