भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसमें पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने का इंतजार भारतीय क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें लंबे समय के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर खेलते हुए दिखने वाले हैं। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कोहली और रोहित का फॉर्म इस सीरीज में सभी की नजरों पर रहने वाली हैं। वहीं इस सीरीज में कोहली और रोहित के पास मिलकर एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने का मौका है जो अब तक कोई भी जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी है।
18 रन मिलकर बनाते ही इतिहास रचेंगे कोहली-रोहित
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जब भी साथ में मिलकर बल्लेबाजी की है तो वह कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे हैं। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में यदि विराट कोहली और रोहित शर्मा मिलकर 18 रन और बना लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन साझेदारी के तौर पर बनाने वाली वनडे में पहली जोड़ी बन जाएगी। अब तक वनडे में कोई भी जोड़ी यह कारनामा करने में कामयाब नहीं हो सकी है। ऐसे में कोहली-रोहित के पास मिलकर इतिहास रचने का मौका है। कोहली-रोहित ने मिलकर अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 मैचों में साथ बल्लेबाजी की है जिसमें उन्होंने 70.14 के औसत से 982 रन बनाए हैं, जिसमें दोनों के बीच चार शतकीय साझेदारी देखने को मिली तो 2 अर्धशतकीय साझेदारी करने में कामयाब रहे हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी
- विराट कोहली और रोहित शर्मा (भारत) - 982 रन
- जावेद मियादाद और रमीज राजा (पाकिस्तान) - 811 रन
- शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल (बांग्लादेश) - 657 रन
- एडम गिलक्रिस्ट और मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया) - 646 रन
- इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) - 631 रन
कोहली के पास कैलिस को पीछे छोड़ने का मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली अभी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में यदि वह 271 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह पहली पोजीशन पर काबिज जैक कैलिस को पीछे छोड़ देंगे। कोहली ने अब तक तीनों फॉर्मेट में मिलाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3850 रन बनाए हैं तो वहीं जैक कैलिस ने 4120 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें