1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'कांग्रेस-विपक्षी दल हर उस साजिश का हिस्सा, जिससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सके', बोले CM योगी

'कांग्रेस-विपक्षी दल हर उस साजिश का हिस्सा, जिससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सके', बोले CM योगी

 Reported By: Vishal Singh,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 27, 2026 10:42 am IST,  Updated : Sep 27, 2026 11:09 am IST

SIR पर हो विवाद के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों का नजरिया हमेशा से ही संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने का रहा है।

CM Yogi statement- India TV Hindi
सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। Image Source : YOGI ADITYANATH@X

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने SIR पर हो विवाद के बीच कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने आज (रविवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों का नजरिया सदैव से भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने का रहा है। ये हर उस साजिश का हिस्सा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र को नुकसान पंहुचा सकें। ये आश्चर्यजनक है कि देश का मुख्य विपक्षी दल और यूपीए गठबंधन से जुड़े हुए अन्य दलों की वर्तमान हरकतें और उनकी बयानबाजी अत्यंत ही गैर जिम्मेदारना और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने जैसे हैं।

SIR पहले भी हुआ लेकिन विपक्षी दल बिना वजह कर रहे हंगामा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआईआर को लेकर जो भ्रम इन्होंने लगातार फैलाया है, ऐसा नहीं कि पहली बार एसआईआर वर्तमान इलेक्शन कमीशन ने ही किया हो। इससे पहले भी इस देश के अंदर अलग-अलग समय में और ज्यादातर समय में जब कांग्रेस नेतृत्व की सरकार इस देश के अंदर रही है, चाहे वह 1952, 1957, 1961, 1965-66 और 2003 में भी एसआईआर की कार्यवाही संपन्न हो चुकी है। और इस सब के बावजूद इस बार की एसआईआर की कार्यवाही को लेकर जिस प्रकार की हायतौबा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और अन्य दलों ने मचाई है। वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

विपक्षी दलों ने बालाकोट की एयरस्ट्राइक पर भी उठाए थे सवाल

सीएम योगी ने आगे कहा कि अपनी भ्रष्ट कार्य प्रणाली के कारण, आर्थिक कदाचार के कारण देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के साथ इन्होंने लगातार खिलवाड़ किया। बालाकोट की एयरस्ट्राइक पर, भारतीय सेना के शौर्य पर प्रश्न खड़ा करना, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के बहादुर जवानों के शौर्य और पराक्रम को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास करना, ये कहां की देशभक्ति है। और वर्तमान में वही गैर जिम्मेदाराना हरकतें कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की तरफ से किया जा रहा है।

लोकतंत्र को कमजोर करना अत्यंत हैरान करने वाला कृत्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस के सामने आकर की स्थिति स्पष्ट की है। एसआईआर के बारे में पहले से ही इस बात के डायरेक्शन दिए गए। छूटे हुए जो भी मतदाता हैं उनको फॉर्म भरने की पूरी छूट है। फॉर्म 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन की कार्रवाई को उचित ठहराया लेकिन और इस सबके बावजूद इलेक्शन कमीशन और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को कटघरे में खड़ा करना। हर संवैधानिक संस्था को कटघरे में खड़ा करके दुनिया के अंदर भारत की बदनामी करना, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को कमजोर करने की चेष्टा करना, यह कांग्रेस का यह कृत्य अत्यंत हैरान करने वाला है।' इससे पहले हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। यह मुलाकात यूपी की आगामी चुनावी और संगठनात्मक तैयारियों के बीच हुई थी।

ये भी पढ़ें- यूपी में पॉलिटिक्स का 'सुपर संडे'! BJP ने की सीटों की मोर्चाबंदी तो अखिलेश लाए नया फॉर्मूला; समझिए कैसे बिछ रही सियासी बिसात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।