1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास सुनहरा मौका, जल्द ही करेंगे एक और कमाल कारनामा

IND vs WI वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास सुनहरा मौका, जल्द ही करेंगे एक और कमाल कारनामा

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 24, 2026 01:00 pm IST,  Updated : Sep 24, 2026 01:00 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में कुछ नए मुकाम छूने के बेहद करीब हैं। सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाना है।

virat kohli and rohit sharma- India TV Hindi
विराट कोहली और रोहित शर्मा Image Source : GETTY

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। इसका अब बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पहला मैच रविवार को खेला जाएगा। सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नजर आएंगे। जाहिर है, ये दोनों खेलेंगे तो कुछ ना कुछ रिकॉर्ड जरूर बनेंगे ही। चलिए आपको एक ऐसा माइलस्टोन बताते हैं, जो दोनों बल्लेबाज इस सीरीज के दौरान हासिल कर सकते हैं। इसके लिए इन्हें कुछ और रन अपने बल्ले से बनाने होंगे। 

विराट कोहली वनडे में 15 हजार रन पूरे करने से केवल 59 रन दूर

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने के लिए तैयार है। इस बीच सभी की नजर कोहली और रोहित पर होगी। वनडे इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 18426 रन बनाने का काम किया है। इसके लिए सचिन को 463 मैच खेलने पड़े हैं। वहीं विराट कोहली दूसरे नंबर पर मौजूद हैं, लेकिन अब वे जल्द ही अपने 15 हजार वनडे रन पूरे कर सकते हैं। कोहली ने अब तक 314 वनडे मुकाबले खेलकर 14941 रन बनाए हैं। यानी उन्हें केवल 59 रन और बनाने हैं, इसके बाद वे 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। 

रोहित शर्मा भी पार कर सकते हैं वनडे में 12 हजार रन का आंकड़ा

इस बीच बात अगर रोहित शर्मा की करें तो उन्होंने 288 वनडे मैच खेलकर अब तक 11895 रन बनाने में सफलता हासिल की है। उन्हें अपने 12 हजार रन बनाने के लिए 105 और रनों की जरूरत है। अब तक दुनिया के केवल 6 ही बल्लेबाज 12 हजार वनडे रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं, रोहित शर्मा अब सातवें बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं। देखना होगा कि रोहित कब तक इस नए मुकाम को हासिल करते हैं। 

वनडे सीरीज को लेकर दिख रहा है गजब का रोमांच

वैसे तो भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान तीन मुकाबले खेले जाएंगे, लेकिन अगर दोनों खिलाड़ी पहले ही मुकाबले में इसे हासिल करेंगे तो कमाल हो जाएगा। इसके बाद बाकी दो मैचों में भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी। सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा। दोनों प्लेयर्स अब केवल वनडे ही खेलते हैं, इसलिए जब भी ये मैदान पर उतरते हैं तो रोमांच अपने चरम पर होता है, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने के लिए मिलेगा। 

यह भी पढ़ें 

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का आगाज, पहले ही मुकाबले में रोचक जंग, अफगानिस्तान ने मारी बाजी

LIVE: IND A vs AUS A मैच में भारत ने बनाई ऑस्ट्रेलिया पर लीड, यहां देखें Score

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल