1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs AUS A मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए 300 से अधिक रन

IND A vs AUS A मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए 300 से अधिक रन

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 24, 2026 10:22 am IST,  Updated : Sep 24, 2026 05:56 pm IST

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए टेस्ट में अब तक तीन दिन का खेल हो गया है। अब ऑस्ट्रेलिया को अपनी आखिरी यानी चौथी पारी में 300 से ज्यादा रनों की जरूरत है। टीम के दो विकेट गिर चुके हैं।

Sai Sudarshan- India TV Hindi
साई सुदर्शन Image Source : AFP

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच इस वक्त अनाधिकारिक टेस्ट मैच चल रहा है। तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 199 रन बनाए हैं। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 300 से अधिक रनों की जरूरत है। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने दो विकेट 55 रन पर ही गवां दिए हैं। 

मैच की पहली पारी में तनुष कोटियान ने ठोका जबरदस्त शतक

इस टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की टीम ने 334 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने जहां एक ओर 57 रन बनाए, वहीं तनुष कोटियान ने 69 रनों की पारी खेली। इस बीच कुमार कुशाग्र का शतक सबसे बड़ी बात रही। कोटियान ने 240 बॉल का सामना कर 113 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 12 चौके लगाए। हालांकि भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुके देवदत्त पडिक्कल ज्यादा रन नहीं बना सके। 

ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी केवल 171 रन पर ही समाप्त

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी केवल 171 रन ही बना सकी। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाया। इस तरह से भारत को पहली पारी में अच्छी लीड मिल गई है। इसके बाद जब टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो 199 रन बनाए। अब चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 308 रन बनाने होंगे और टीम के दो विकेट 55 रन पर ही गिर गए हैं। 

सीरीज में दो टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे

इस सीरीज के दौरान दो टेस्ट खेले जाएंगे। दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद तीन वनडे मैच भी होने हैं, वो भी अनाधिकारिक होंगे। देखना होगा कि दोनों टीमें इस दौरान कैसा प्रदर्शन करती हैं। 

इंडिया ए स्क्वाड: साई सुदर्शन, नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), शेख रशीद, यश राठौड़, शम्स मुलानी, नचिकेत भूटे, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, विजयकुमार वैशाख, कुमार कुशाग्र, अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, प्रफुल हिंगे

ऑस्ट्रेलिया ए स्क्वाड: नाथन मैकस्वीनी, सैम कोंस्टास, जैक एडवर्ड्स, जेसन संघा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लियाम स्कॉट, सैम हार्पर, ब्रेंडन डॉगेट, लियाम हैचर, झाई रिचर्डसन, टॉड मर्फी, कोरी रोचिचियोली, कैंपबेल केलावे, फर्गस ओ नील, जोश फिलिप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल