1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 300 से अधिक रन, साई सुदर्शन का पचासा, देवदत्त पडिक्कल फ्लॉप

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 300 से अधिक रन, साई सुदर्शन का पचासा, देवदत्त पडिक्कल फ्लॉप

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 23, 2026 03:26 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 03:26 pm IST

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए हैं। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम संकट में नजर आ रही है।

Devdutt Padikkal- India TV Hindi
देवदत्त पडिक्कल Image Source : GETTY

भारत की एक टीम जहां एक ओर जापान में एशियन गेम्स में खेलने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी टीम शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार है। इस बीच भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जो है तो अनाधिकारिक, लेकिन इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 300 से अधिक रन बना लिए हैं, इस दौरान जहां साई सुदर्शन ने अर्धशतक लगाया, वहीं कुमार कुशाग्र ने शतकीय पारी खेली। हालांकि देवदत्त पडिक्कल पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। 

साई सुदर्शन का अर्धशतक और कुमार कुशाग्र ने खेली शतकीय पारी

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच इस वक्त अनाधिकारिक टेस्ट मैच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल कर रहे हैं, लेकिन उनका बल्ला नहीं चला। भारत के लिए साई सुदर्शन ने इस मैच में 103 बॉल खेलकर 57 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। देवदत्त पडिक्कल 14 बॉल में केवल तीन ही रन बना सके। भारतीय टीम की पारी संकट में थी, तब कुमार कुशाग्र ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 240 बॉल पर 113 रनों की दमदार पारी खेलने में कामयाबी हासिल की। उनके बल्ले से 12 चौके आए। 

सीरीज के दौरान खेले जाएंगे दो टेस्ट, इसके बाद तीन वनडे मैचों की होगी सीरीज

कुमार कुशाग्र और साई सुदर्शन के अलावा तनुष कोटियान ने भी 138 बॉल पर 69 रन बनाने में सफलता हासिल की। यही वजह रही कि भारत की टीम ने 334 रनों का एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफलता हासिल की। सीरीज के दौरान दो मैच खेले जाएंगे, जिसका पहला मैच अभी जारी है। दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, वो भी अनाधिकारिक होंगे। 

ऑस्ट्रेलिया ए की टीम संकट में फंसी

भारतीय टीम की ओर से बनाए गए 334 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम संकट में नजर आ रही है। पहली पारी में आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और टीम के 100 रन भी नहीं बने थे। टीम के इंटरनेशनल खिलाड़ी सैम कोन्स्टास और नाथन मैकस्वीनी से भी रन नहीं बने। सैम कोन्स्टास 76 बॉल पर केवल 25 रन बना सके, वहीं नाथन मैकस्वीनी तो 17 बॉल में अपना खाता तक नहीं खोल पाए। 

यह भी पढ़ें 

ईशान किशन के और करीब पहुंचे अभिषेक शर्मा, आईसीसी रैंकिंग में हैरी ब्रूक और जॉस बटलर का आया तूफान

IND vs WI ODI सीरीज का शेड्यूल कीजिए नोट, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी आएंगे नजर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल