1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI ODI सीरीज का शेड्यूल कीजिए नोट, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी आएंगे नजर

IND vs WI ODI सीरीज का शेड्यूल कीजिए नोट, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी आएंगे नजर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 23, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 12:48 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। इसका शेड्यूल नोट कर लीजिए, साथ ही इसके लिए टीम इंडिया का स्क्वाड क्या है, ये भी जान लीजिए।

rohit sharma and virat kohli- India TV Hindi
रोहित शर्मा और विराट कोहली Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम अब वनडे मैचों के लिए मैदान में उतरेगी। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आ रही है। पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होगी। वनडे सीरीज अब करीब है, खास बात ये है कि इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलेंगे। टीम की कमान पहले की ही तरह शुभमन गिल के पास रहेगी। इस बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल नोट कर लीजिए, ताकि आपसे कोई भी मैच छूट ना जाए। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टीम का ऐलान सीरीज के लिए हो चुका है, इस बीच जल्द ही टीम इंडिया वेन्यू पर जाकर अपनी तैयारी शुरू करती हुई नजर आएगी। इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा। ये मैच गुवाहाटी में होना है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर यानी शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए आएंगे नजर

सीरीज के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे मुकाबले ही खेलते हैं, इसलिए बहुत कम नजर आते हैं। इंग्लैंड सीरीज के बाद अब रोहित और कोहली फिर से वनडे खेलेंगे, खास बात ये है कि इस बार ये खिलाड़ी भारत में खेलेंगे, इसलिए रोमांच भी अपने चरम पर है। 

इस दौरान एशियन गेम्स में भी खेल रही होगी टीम इंडिया

इस सीरीज के दौरान की भारत की एक टीम एशियन गेम्स में भी खेलेगी, इसलिए वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान टीम काफी हद तक बदली हुई नजर आएगी। एशियन गेम्स टी20 फॉर्मेट पर हो रहा है और यहां टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर पास है। हालांकि जब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होगी, तब तक टीम जापान से लौट आएगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम: शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स। 

यह भी पढ़ें 

एशियन गेम्स में कब खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम, उसी दिन पाकिस्तान का भी मुकाबला

टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, T20I में 200वीं जीत दर्ज करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल