सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वैसे तो हंसी-मजाक के वीडियो सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं और ऐसे वीडियो लोगों का मनोरंजन खूब अच्छा करते हैं। इन्हीं वीडियो के कारण लोग सोशल मीडिया पर बंधे रहते हैं क्योंकि इससे उनकी बोरियत दूर होती है। मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आते हैं जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग खराब हो जाता है और वो सोचते हैं कि वायरल होने के लिए लोग ये क्या-क्या कर रहे हैं। आपने भी अपनी फीड पर ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक खेत में पानी भरा हुआ है। खेत में बीज डालने के लिए उसमें पानी डाला गया होगा और उसी पानी में एक महिला कुछ ऐसा करते दिखी जिसके कारण वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में नजर आता है कि एक महिला खेत पर लेटकर नागिन होने की एक्टिंग कर रही है। लोग रील बनाने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं कि वीडियो तो वायरल हो जाता है लेकिन लोग तारीफ नहीं करते हैं, बल्कि मजाक उड़ाते हैं या फिर अपना माथा पकड़ लेते हैं। आप खुद इस वायरल वीडियो को एक बार देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सारे नाग गायब हो चुके हैं इतनी खतरनाक नागिन को देखकर। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको नागमणि नहीं मिली क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो इच्छाधारी नागिन लग रही है। चौथे यूजर ने लिखा- लगता है गर्मी दिमाग पर चढ़ गई है। एक और यूजर ने लिखा- यह क्या माजरा है भाई, लगता है नागराज सपने में आ गए थे।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस लड़के के टैलेंट को 100 में से 100 नंबर, वायरल Video जरा आप भी देखिए
Quick Watering System का अतरंगी इस्तेमाल हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया कमेंट