लोग जब भी बोर होते हैं या फिर अपने काम से फ्री हो जाते हैं तो तुरंत ही सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं ताकि अपने माइंड को फ्रेश कर सकें। आप भी शायद ऐसा करते ही होंगे। आप भी दिन में कुछ देर ही सही मगर सोशल मीडिया पर एक्टिव जरूर रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वायरल वीडियो भी फीड पर आते हैं। वायरल वही कंटेंट होते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है कि वो वायरल हो रहा है और उसके बाद आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी छोटे से पुलिया के पास है। अब वो अपने महंगे से iPhone को एक चप्पल पर रखकर उस पुलिए को पार करने के लिए पानी के ऊपर डाल देता है और उसके दूसरे तरफ जाकर खड़ा हो जाता है और चप्पल के आने का इंतजार करता है। अब जैसे ही उसकी चप्पल आती है उसके होश उड़ जाते हैं क्योंकि दूसरी तरफ सिर्फ चप्पल ही आया था और उसका फोन नहीं। इसके बाद वो परेशान होकर दोनों तरफ अपने फोन को खोजता तो है मगर उसका फोन उसे नहीं दिखता है और यही उसका भारी नुकसान है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Aamir7651 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरे दोस्त का iPhone 17 Pro डूब गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और बता दें कि इस वीडियो को दूसरे भी कई लोगों ने पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो बेचारे के साथ बहुत गलत हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- फोन तो गयो, अब क्या होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसी लापरवाही करेगा तो मोबाइल तो डूबेगा ही। चौथे यूजर ने लिखा- दिमाग कहां है भाई का। एक और यूजर ने लिखा- सब बर्बाद हो गया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Quick Watering System का अतरंगी इस्तेमाल हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया कमेंट
नियम तोड़कर लड़कों ने पार किया टोल, हुआ वीडियो वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट