1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कैसा फैशन है भाई? सड़क पर चलते शख्स के कपड़े देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे

ये कैसा फैशन है भाई? सड़क पर चलते शख्स के कपड़े देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 04, 2026 09:34 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 09:34 pm IST

कई बार कुछ लोग ऐसे फैशन में नजर आ जाते हैं कि देखने वाला अपना माथा पकड़ लेता है कि फैशन किस तरफ जा रहा है। ऐसा ही कुछ अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@NKRAM99

सोशल मीडिया एक कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां अतरंगी लोग और अतरंगी हरकत, दोनों के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे कंटेंट खूब पोस्ट भी होते हैं और वायरल भी होते हैं। हर दिन ऐसा कोई न कोई एक वीडियो नजर आ ही जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में दिखने वाले शख्स का फैशन आपको परेशान कर सकता है। आइए फिर आपको उसके अतरंगी फैशन के बारे में बताते हैं।

शख्स ने ऐसा क्या फैशन किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा सड़क पर चलता दिखता है जिसका कुछ लोग वीडियो भी बना रहे हैं। अब लोग उसका वीडियो क्यों बना रहे हैं? लोग वीडियो इसलिए बना रहे हैं क्योंकि वो बहुत ही अजीब फैशन में है। उसने बड़े वाले ट्यूब से अपने लिए पैंट बना लिया है। इसके साथ ही साथ उसने ऊपर भी पहनने के लिए कुछ अनोखा सा बनाया जिसके लिए उसने ट्यूब का ही यूज किया है। इसके अलावा उसने एक मास्क भी बनाया है। उसने एक सीट और उस पर ट्यूब लगाकर वो अनोखा मास्क भी बनाया है। इसी अतरंगी फैशन के कारण उसका वीडियो वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nkram99 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कब का है और अतरंगी फैशन के साथ दिखने वाला बंदा कौन है। वहीं एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा- न फटेगी, न मैली होगी, सिर्फ पंचर होगी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आग के साथ खेलना इस आदमी को पड़ गया भारी, जो हुआ वो देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

मजनू भाई की बनाई पेंटिंग आज सच हो गई, खूब वायरल हो रहा है ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।