आम एक ऐसा फल है जो लगभग हर किसी को पसंद होता है। अब तक आपने शायद ही कोई ऐसा इंसान देखा होगा जिसने यह कहा हो कि उसे आम पसंद नहीं है। वहीं बच्चे तो आम बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन कभी-कभी यही आम और आम का यही प्यार लोगों को मुसीबत में फंसा देता है। आपने भी शायद किसी को आम के कारण मुसीबत में फंसे हुए देखा होगा और अगर नहीं देखा है तो फिर आज देखने को मिल जाएगा। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है जो वायरल हो रहा है।
Related Stories
शख्स के साथ क्या हो गया?
दरअसल एक जगह पर ट्रेन किसी कारण से रुक गई है और वहीं पास में एक आम का बगीचा था। अब एक शख्स ने वहां पेड़ पर आम देखा तो वो तोड़ने चला गया। उसने आम तोड़ भी लिए मगर उसकी किस्मत खराब थी कि तभी उस बाग का मालिक वहां पर आ गया और उसने देख लिया है। अब यह बंदा आम तोड़कर ट्रेन की सीढ़ियों पर बस चढ़ा ही था कि तभी वो मालिक डंडा लेकर उसके पास पहुंच गया और जमकर पीटा। वो आम तो उसके हाथ से छूटे ही, उसके साथ जो पिटाई हुई, वो अलग। अब आम तोड़ने वाला बंदा जब भी आम देखेगा, उसे यह मार जरूर याद आएगी।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म @vijeshetty नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को कई दूसरे लोगों ने भी अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- संतुष्टि मिली।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इनका बस चले तो हाथी को भी ट्रेन में बैठा दें, वायरल हुआ एक अनोखा Video, देखिए
यहां तो ट्रेन में ही सब्जी मंडी लग गई है, आपने कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, देखें Video