आज के दौर में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अतरंगी, अजीब या फिर अनोखा दिखता है या कुछ ऐसा दिखता है जो उन्होंने पहले कभी सोच तक नहीं होता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बैठे लोगों के सामने उसे परोस देते हैं। अब अगर वो वीडियो सोशल मीडिया पर बैठी जनता का भी ध्यान खींच ले तो फिर वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा।
क्या आपने कभी देखा है ऐसा कुछ?
आपने कई बार ट्रेन में सफर किया होगा। आपने अगर लोकल ट्रेन में सफर किया है तो फिर क्या आपने उस ट्रेन में सब्जी मंडी देखी है? आपने शायद नहीं देखी होगी मगर आज वो भी देखने को मिल जाएगा। दरअसल अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लोकल ट्रेन में लोग सब्जी लगाए हुए बैठे हैं। सब्जी मंडी में जिस तरह से लोग सब्जी बेचने बैठे होते हैं, वैसा ही यहां नजर आ रहा है और इसी कारण तो वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sktanveer87 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इतनी अच्छी सुविधा कहां मिलेगी, ट्रेन में सब्जी लीजिए और अपने घर जाइए, टाइम भी बच जाएगा।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई यह तो ट्रेन में ही पूरी सब्जी मंडी लगा रखी है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऑफिस से आते वक्त ट्रेन में सब्जी मिल जाएगी। एक और यूजर ने लिखा- यह तो पहली बार देख रहा हूं भाई।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
AI अब अलग ही लेवल पर पहुंच चुका है, आप इस Video को देख खुद कहेंगे ये बात