1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इनका बस चले तो हाथी को भी ट्रेन में बैठा दें, वायरल हुआ एक अनोखा Video, देखिए

इनका बस चले तो हाथी को भी ट्रेन में बैठा दें, वायरल हुआ एक अनोखा Video, देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 03, 2026 05:01 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 05:01 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा क्योंकि ऐसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए फिर आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RAZANAGNOSTIC

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो सबसे हटके होते हैं या फिर नॉर्मल होने के बाद भी लोगों का ध्यान खींच ले, वो वायरल हो जाते हैं। वायरल होने वाले वीडियो में जुगाड़, अतरंगी हरकतें, ड्रामा, डांस, लड़ाई, स्टंट आदि कंटेंट होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी नजर आ रही है। वहीं एक महिला ट्रेन के दरवाजे पर नजर आती है और दूसरी महिला प्लेटफॉर्म पर है और इन दोनों के हाथ में एक बड़ा सा संदूक है और ये उस संदूक को ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं मगर संदूक इतना बड़ा है कि वो उस दरवाजे से अंदर घुस ही नहीं सकता है। वो दोनों महिलाएं काफी कोशिश करती हैं मगर ऐसा नहीं हो पाता है। इसके बाद वो महिला ट्रेन से उतर जाती है और कुछ लोगों की मदद से उसे अपने सिर पर उठा लेती है और आगे चल देती है। अब वो आगे किसी दूसरे डिब्बे में उसे चढ़ाने के लिए जाती है या फिर हार मानकर चली जाती है, यह नहीं पता मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Razanagnostic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कैप्शन में लिखा है, 'कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे देश के अंदर, इकना बस चले तो हाथी को भी ट्रेन में बैठा दें।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- दिमाग देखो इनका कितना टैलेंटेड हैं, अब क्या ही बोला जाए इन्हें। दूसरे यूजर ने लिखा- मतलब यार इंसान को इतना तो सोचना चाहिए कि ये ट्रेन है, सच में बहुत तेजस्वी लोग हैं। एक और यूजर ने लिखा- इनको यह दिख नहीं रहा कि दरवाजा छोटा है और सामान बड़ा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यहां तो ट्रेन में ही सब्जी मंडी लग गई है, आपने कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, देखें Video

AI अब अलग ही लेवल पर पहुंच चुका है, आप इस Video को देख खुद कहेंगे ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।