कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर जाते हुए कुछ ऐसा दिख जाता है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती है और ऐसी चीजों का लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। वहां बैठी जनता को भी वो कंटेंट काफी पसंद आता है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अनोखा देखने को मिला और आपने अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?
आपने अब तक सड़क पर न जानें कितनी गाड़ियों को देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी कार को उसके कवर के साथ चलते हुए देखा है? जाहिर है कि नहीं देखा होगा क्योंकि कार को चलाने से पहले लोग उसका कवर हटा लिया करते हैं मगर कुछ लोग जिनके अंदर खूब सारे आलस होता है, वो इस काम को भी बस उतना ही करते हैं जिससे उनका काम चल जाए और ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में नजर आया। वायरल वीडियो में दिखता है कि एक बंदे ने अपनी कार का कवर उतना ही हटाया है जिससे वो कार के अंदर बैठ जाए और कार को चला ले। अब इसी कारण इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है मगर इसके अलावा भी कई लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'आलस का फाइनल बॉस।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- नंबर प्लेट छिपाने के लिए इसका चालान कटेगा या फिर नहीं? दूसरे यूजर ने लिखा- तुम्हें आलस दिख रहा है लेकिन क्या पता अंदर कुछ छिपा रखा है। तीसरे यूजर ने लिखा- शक भी है लेकिन गजब है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आग के साथ खेलना इस आदमी को पड़ गया भारी, जो हुआ वो देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी
मजनू भाई की बनाई पेंटिंग आज सच हो गई, खूब वायरल हो रहा है ये Video