1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नियम तोड़कर लड़कों ने पार किया टोल, हुआ वीडियो वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

नियम तोड़कर लड़कों ने पार किया टोल, हुआ वीडियो वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 09, 2026 04:31 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 04:31 pm IST

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद कई सारे लोगों को गुस्सा आया और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन भी दिया। आप जब वीडियो को देखेंगे तो शायद आपको भी गुस्सा आ जाए। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

कई सारे लोग ऐसे हैं जो दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाते हैं तो अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वो जो हरकतें करते हैं, उसे वो कूल समझते हैं और इसी कारण वो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं मगर सोशल मीडिया पर वीडियो के आते ही लोग बताते हैं कि उनकी हरकत सही थी या फिर गलत था और ऐसे वीडियो आपने सोशल मीडिया पर खूब सारे देखे होंगे जिस पर लोगों का रिएक्ट भी गुस्से में आया होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि टोल प्लाजा पार करने के लिए कई सारे गाड़ियां लाइन में खड़ी हैं और लोग अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक शख्स जो अपने दोस्तों के साथ बैठा है, वो अपनी कार को साइड से लेकर एकदम आगे तक ले जाता है और एक गाड़ी के आगे बढ़ते ही बीच में अपनी कार को घुसा देता है। पहले वीडियो पर 'राजस्थान में टोल कैसे पर करें' लिखा था और जब वो कार को बीच में घुसा देता है तो 'Successful' लिखा आता है। कार में पीछे बैठा एक आदमी बोलता है कि हमने कम से कम 100 गाड़ियों को पीछे छोड़ा है और वो हंसते हुए भी सुनाई देते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'क्या लोगों की बेशर्मी की कोई लिमिट होती है? इनकी हिम्मत देखिए कि वे हंसते हैं और इसे अपने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन पोस्ट करते हैं। इससे पता चलता है कि वे असल में नहीं समझते कि यह प्रॉब्लम क्यों है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे बेवकूफ हर कोने में मिलेंगे, इंडिया में सिविक सेंस अपराध है। दूसरे यूजर ने लिखा- नियम तोड़ना और फिर बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ ऑनलाइन उसका दिखावा करना, बेवकूफ़ी की हद है। इन्हें ही कहते हैं पढ़े-लिखे गंवार। तीसरे यूजर ने लिखा- अनपढ़ गंवार हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की की हरकत पर कैमरामैन को आया गुस्सा, फिर जो किया वो आप खुद Video में देख लीजिए

लोको-पायलट ने जो काम किया वो दिल जीत लेगा, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।