1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Men will be Men का मतलब समझना है तो देख लीजिए यह Video, हो रहा है काफी वायरल

Men will be Men का मतलब समझना है तो देख लीजिए यह Video, हो रहा है काफी वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 11, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 03:49 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद कई सारे लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और शायद आप भी उन्हीं लोगों में से एक होंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा क्या है।

Viral video, viral reel- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@WARLOCK_ADITYA

आज के दौर में लोग जब बोर होते हैं तो वो टीवी की तरफ कम और सोशल मीडिया की तरफ ज्यादा जाते हैं। हर इंसान सोशल मीडिया पर है और सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। वहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और वहां तरह-तरह के वायरल वीडियो भी देखते होंगे। कोई वीडियो हंसाता है तो कोई वीडियो हैरान करता है तो कुछ वीडियो को देखते ही लोगों को गुस्सा आ जाता है। हम भी आपके लिए एक वायरल वीडियो लेकर आए हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक एकेडमी का है जहां Martial Arts की ट्रेनिंग चल रही है। वहां एक लड़की स्ट्राइकिंग पैड पकड़े खड़ी है और एक लड़का उस पर किक मार रहा है लेकिन वो किक इतनी हल्की है कि लड़की अपनी जगह से हट भी नहीं पा रही है। इसके बाद ट्रेनर लड़की को हटाता है और स्ट्राइकिंग पैड एक लड़के को पकड़ा देता है। अब वो जैसे ही खड़ा होता है, लड़का इतने जोर का किक मारता है कि दूसरा लड़का पीछे जाकर गिरता है और फिर वो भी उसे मारने के लिए भागता है क्योंकि लड़की के समय उसने यह ताकत नहीं दिखाया और लड़के के आते ही उसने अपनी पूरी ताकत दिखा दी। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है और इसे Men Will Be Men कहा जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Warlock_Aditya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं कैप्शन में 'Men will be Men' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लड़की को उतने जोर से नहीं मारा। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़कियों की इज्जत कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस स्माइल के आगे कोई भी पिघल जाए यार। चौथे यूजर ने लिखा- सही कहा, Men will be Men. पांचवें यूजर ने लिखा- एकदम सही कहा। एक और यूजर ने लिखा- आदमी कभी नहीं बदल सकता है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं बाल-बाल बचना, आंधी के बीच जो हुआ वो देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।