सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारे लोग हंसी-मजाक, जुगाड़, डांस आदि के वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जानकारी वाले वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट या फिर शेयर करते हैं और ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखे भी जाते हैं क्योंकि इसमें जो जानकारी मिलती है, वो कई सारे लोगों को पता ही नहीं होता है। ऐसा ही एक गजब का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसे आनंद महिंद्रा ने पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि उनके पोस्ट में क्या है।
मिट्टी से आने वाली महक को क्या बोलते हैं?
आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुखी मिट्टी पर बारिश की बुंदे पड़ती नजर आती हैं और कुछ ही देर में मिट्टी गीली हो जाती है। अब इसके साथ कैप्शन में गजब की जानकारी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'हाल ही में पता चला कि बारिश के बाद मिट्टी की ताजी महक का एक टेक्निकल नाम पेट्रीकोर (Petrichor) है। इसके ओरिजिन के बारे में जानने की उत्सुकता हुई तो मैंने इसकी व्युत्पत्ति (etymology) देखी। मुझे पता चला कि यह शब्द Petra यानी पत्थर या चट्टान और Ichor मतलब ग्रीक माइथोलॉजी में देवताओं की नसों में खून की जगह बहने वाला तरल पदार्थ से बना है।' कैप्शन में आगे लिखा है, 'तो पेट्रीकोर का मोटा-मोटा मतलब हुआ पत्थरों का खून या चट्टानों से बहने वाला सार है।' उन्होंने आगे लिखा है, 'लेकिन ये सब बातें भारत में इससे जुड़ी भावनाओं को पूरी तरह बयां नहीं कर सकतीं, जहां हम मॉनसून की पहली बारिश का इंतज़ार किसी रोमांटिक एहसास के साथ करते हैं। हमारे लिए, शायद "दिल का चोर" ज़्यादा सही नाम होता।'
यहां देखें उनका पोस्ट
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे आनंद महिंद्रा ने अपने अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इस खुशबू को समेटे हुए कन्नौज का इत्र दुनिया भर में मशहूर है। दूसरे यूजर ने लिखा- जी सर, इसके लिए भारतीय अत्तर की एक अलग कैटेगरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- संस्कृत में इसे मृदगंध (मृत=मिट्टी+गंध =खुशबू) कहा जाता है। एक और यूजर ने लिखा- मज़ेदार बात: इंसानी नाक इस गंध के प्रति बहुत ज़्यादा संवेदनशील होती है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये देखो हवाबाजी करने का नतीजा कैसा होता है, बिहार पुलिस ने शेयर किया Video
नकली TT बनकर शख्स ने ली रिश्वत और कमा लिए 1200 रुपए, Video हुआ वायरल तो रेलवे ने दिया यह जवाब