सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हर तरह का वीडियो देखने को मिल जाएगा। हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिसमें आपको हंसी-मजाक वाला स्क्रिप्ट भी दिखेगा, स्टंट करते हुए लोग भी दिखते हैं, कुछ लोगों के जुगाड़ भी वायरल होते हैं तो कभी बच्चों की प्यारी हरकत या फिर उनका कमाल का डांस दिखता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे क्योंकि यह सब वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वायरल वीडियो में क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कुछ लोग एक प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं। वहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन चलने लगी है और उसके चलने के बाद एक आदमी उसमें चढ़ने की कोशिश करता है। वो एक कोच के दरवाजे के हैंडल को पकड़ता है और उसके साथ भागते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है मगर इस दौरान उसका पैर एक बैग से टकरा जाता है और उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। उसका एक पैर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में आ जाता है मगर राहत की बात यह है कि वो उसने हैंडल को जोर से पकड़ा था और कुछ ही देर में संभल जाता है और फिर ट्रेन में चढ़ जाता है लेकिन इस तरह से ट्रेन में चढ़ने से जान खतरे में आ जाता है तो ऐसा नहीं करना चाहिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rabiyask2021 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ऐसी लापरवाही करना बहुत भारी पड़ सकता है। वक्त रहते भाई ने अपने आप को संभाल लिया वरना भाई की फोटो पर हार चढ़ जाता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार लोगों ने देख लिया है। वहीं कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे स्टंट करने से अच्छा है ट्रेन को जाने दो, ऑफिस के लिए लेट हो जाओ। दूसरे यूर ने लिखा- जिंदगी से खेलते हैं ये लोग, परिवार इंतजार कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- टकराकर कटकर मर जाएगा और फिर इसका परिवार रेलवे को गाली देगा। एक और यूजर ने लिखा- क्यों जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील बनाती पत्नी का Video हुआ वायरल मगर लोगों ने पति के लिए किया कमेंट, जरा आप भी देखें पोस्ट
ऐसा बिजूका रात में देखकर तो खेत का मालिक भी डर जाएगा, जरा आप भी नजर डालिए