1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब फ्लाइट में फैमिली संग क्रिकेट खेलने लगे सचिन तेंदुलकर, बेटी सारा और बहू ने ऐसे किया आउट; VIDEO

जब फ्लाइट में फैमिली संग क्रिकेट खेलने लगे सचिन तेंदुलकर, बेटी सारा और बहू ने ऐसे किया आउट; VIDEO

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jun 12, 2026 01:07 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 01:22 pm IST

Sachin Tendulkar Video : सोशल मीडिया पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का फैमिली के साथ क्रिकेट मैच खेलते वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उनको बहू सानिया चंडोक ने आसानी से कैच आउट ​कर दिया।

Sachin Tendulkar Cricket Video, Sachin Tendulkar Playing Cricket in Airplane, Sachin Tendulkar, Sach- India TV Hindi
फैमिली के साथ क्रिकेट खेलते सचिन तेंदुलकर। Image Source : X/@SACHIN_RT

Sachin Tendulkar Video : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने संन्यास के सालों बाद भी अपनी क्रिकेट वाली जुनून को जिंदा रखा है। हाल ही में फ्लाइट से ट्रैवल करते समय मास्टर ब्लास्टर ने परिवार के साथ हवाई जहाज के अंदर ही हल्के-फुल्के अंदाज में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक ने उन्हें आउट करते हुए मजेदार पल कैद किए हैं। 

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स हैंडल @sachin_rt से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन एक सीट के बीच गलियारे में खड़े होकर बैटिंग पोजीशन लेते हैं। परिवार के सदस्यों ने एक छोटा सा सॉफ्ट बॉल या इम्प्रोवाइज्ड गेंद से खेल शुरू किया। सचिन तेंदुलकर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'एल्टीट्यूड जो भी हो, एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए।' वीडियो में जब सारा पिता सचिन को आउट करार देती हैं तो वे कहते हैं कि, 'मुझे आउट नहीं कर पाओगी। यदि मैं तिरछे बल्ले से खेलूं तो कुछ चांस है।' एक दो बॉल खेलने के बाद सचिन बहू सानिया की गेंद पर सारा को कैच दे बैठते हैं और आउट हो जाते हैं। इसके बाद सभी हल्के-फुल्के पलों को एन्जॉय कर मुस्कुराते हैं।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

सचिन तेंदुलकर का वीडियो देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'भारत के विनम्र सुपरस्टारों में से एक।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आप क्रिकेट के सबसे महान राजदूत हैं। क्रिकेट के प्रति आपका समर्पण आपके जीवन से भी बड़ा है। सचिन, हमेशा की तरह अपने आप को अभिव्यक्त करने के लिए धन्यवाद।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'क्षमा कीजिए सर, काश मुझे आपकी कुछ पारियां देखने का मौका मिलता।' 

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'पोस्ट मास्टर ब्लास्टर बहुत बढ़िया है, आप एक स्टार हैं!' 

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'सर, मैंने आपका एटीट्यूड पहली बार तब देखा था जब आप महज 16 साल के थे। सियालकोट टेस्ट में नाक टूटने के बाद, वकार की गेंद लगने से आपकी नाक से खून बह रहा था, उसके बाद आपने जो शॉट खेले, उससे भी ज़्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने भारत को हार से बचाया। मैं आपका हमेशा से प्रशंसक हूं!'  

ये भी पढ़ें -

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा किले हैं, राजस्थान बताने की गलती न करें; जान लीजिए सही जवाब  
 

लखनऊ को 'नवाबों का शहर' क्यों कहा जाता है, क्या UP की राजधानी का पुराना नाम जानते हैं आप
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।