1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी भी क्या मजबूरी रही होगी? बाइक चलाते हुए भी काम करता दिखा शख्स; यूजर्स ने किया रिएक्ट

ऐसी भी क्या मजबूरी रही होगी? बाइक चलाते हुए भी काम करता दिखा शख्स; यूजर्स ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 12, 2026 10:42 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 10:42 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोग हैरान हो जाएंगे और सोचने लगेंगे कि ऐसी क्या मजबूरी होगी इस आदमी की। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और लोगों ने क्या कुछ कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@NISHADINDRA1

आज के दौर में तो हर किसी के हाथ में फोन है तो लोगों को जब भी कुछ ऐसा नजर आता है जो हैरान करने वाला होता है या फिर कुछ प्यारा भी नजर आता है तो लोग तुरंत ही उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब अगर वो वीडियो सोशल मीडिया पर बैठी जनता को भी यूनिक लगता है या फिर उनका ध्यान खींच लेता है तो फिर वायरल होना तय है और ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते भी हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कई सारे लोगों को हैरान कर सकता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में हैरान करने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपने बाइक पर जा रहा है लेकिन बाइक को चलाते हुए भी काम में लगा हुआ है। वो बाइक को चलाते हुए भी लैपटॉप पर काम कर रहा है। उसने लैपटॉप को चालू करके टंकी पर रख दिया है और कुछ मॉनिटर कर रहा है। उसकी कुछ देर सड़क पर देखता है और फिर एक नजर लैपटॉप पर मारता है। अब उसकी ऐसी क्या मजबूरी होगी कि बाइक चलाते समय भी उसे काम करना पड़ रहा है, यह तो वही जाने मगर यह बहुत खतरनाक है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @NishadIndra1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सड़क पर एक ऐसा नजारा देखा जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए। लोग वर्कहोलिक होने के चक्कर में ये भूल रहे हैं कि जिंदगी दोबारा नहीं मिलेगी। ​क्या कुछ मिनटों का काम, आपकी जान से ज्यादा कीमती है? अगर सुरक्षित घर पहुंच गए, तभी तो करियर काम आएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- अगर इतना ही जरूरी काम है तो रुककर कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- जानबूझकर मौत को बुला रहा है ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- यह तो साफ तौर पर लापरवाही कर रहा है, जरा सी गलती हादसे का कारण बन सकती है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीवार पर लिखी ये लाइन पढ़कर कई लोग कर पाएंगे रिलेट, काफी लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Facebook और Instagram हुआ डाउन तो जाग उठे मीम क्रिएटर्स, सोशल मीडिया पर हुई मीम्स की बौछार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।