देश में जैसे ही कुछ होता है, सोशल मीडिया पर बैठे मीम बनाने वाले लोग तुरंत ही एक्टिव हो जाते हैं। चुनाव में कोई जीतता है तो लोग मीम बनाने लग जाते हैं। कोई फिल्म बहुत कमाल करती है तो या फिर कोई फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो भी लोग मीम बनाने लग जाते हैं। टीम इंडिया के जीतते ही या फिर IPL के खिलाड़ी के गजब का परफॉर्मेंस के बाद भी हमें सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मीम देखने को मिलते हैं और ऐसा ही कुछ अभी भी हो रहा है। Facebook और Instagram के डाउन होने को लेकर खूब सारे मीम्स सोशल मीडिया पर देखने को मिले। आइए आपको भी उन मीम्स के बारे में बताते हैं।
1. अरे अभी ठीक करके देता हूं
पहला मीम जो सोशल मीडिया पर नजर आया वो मार्क ज़करबर्ग को लेकर बना है। दरअसल एक शख्स जो किसी घर में बिजली के तार को ठीक रहा है, उसके चेहरे पर मार्क ज़करबर्ग का चेहरा लगा हुआ है और फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अरे अभी ठीक करके देता हूं।'
2. मार्क ज़करबर्ग से एलन मस्क
अगला मीम बहुत ही मजेदार है। दो वीडियो मीम बना है उसमें एक शख्स नजर आता है जिसके पूरे शरीर पर पट्टी बंधी है और एक जगह पर बैठा हुआ है। उस शख्स को इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप बताया है। वहीं बगल में Mr. Bean है जो उस आदमी के मजे ले रहा है और उस करैक्टर को ट्विटर बताया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों के डाउन होने के बाद एलन मस्क ने मार्क जुकरबर्ग से कहा कि X/Twitter बेहतर है।'
3. Instagram यूजर्स Twitter की ओर भाग रहे हैं
अगला जो मीम बनाया है उसमें नजर आता है कि एक जगह से निकलकर बहुत सारे लोग तेजी से भाग रहे हैं। अब इन भागते हुए लोगों को सोशल मीडिया यूजर्स बताया है और मीम यह है कि इंस्टाग्राम यूजर्स ट्विटर की तरफ यह चेक करने के लिए भाग रहे हैं कि इंस्टा डाउन है।
4. X नए यूजर्स का स्वागत करता हुआ
अगले मीम में नजर आता है कि एक आदमी बहुत सारे लड़कों का स्वागत कर रहा है। वो उन लड़कों को गले लगाता है और स्वागत कर रहा है। अब मीम यह है कि इंस्टा और फेसबुक के डाउन होने के बाद X नए यूजर्स का स्वागत करते हुए।
यहां कुछ और मीम्स देखिए
ये भी पढ़ें-
लड़की का हो गया बड़ा नुकसान लेकिन लोग कमेंट करके ले रहे हैं मजे, आइए आपको भी बताते हैं