1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में प्लॉट के कब्जे में खूनी संघर्ष, गोलीबारी में 22 साल के आयुष की मौत; हिंदू रक्षा दल से जुड़ा था

गाजियाबाद में प्लॉट के कब्जे में खूनी संघर्ष, गोलीबारी में 22 साल के आयुष की मौत; हिंदू रक्षा दल से जुड़ा था

 Reported By: Anamika Gaur,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 17, 2026 07:17 pm IST,  Updated : Oct 17, 2026 07:17 pm IST

गाजियाबाद में प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है और इसमें 22 साल के आयुष की जान चली गई। आयुष, पिंकी चौधरी के हिंदू रक्षा दल से जुड़ा था।

Ghaziabad land dispute- India TV Hindi
गाजियाबाद की गोलीबारी में युवक की मौत। Image Source : REPORTERS INPUT

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष ने 22 साल के युवक की जान ले ली। दरअसल, मोहन नगर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी में आयुष नाम के युवक की मौत हो गई है। आयुष हिंदू रक्षा दल से जुड़ा था और हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के बेटे हर्ष चौधरी का दोस्त था। जानें ये पूरा मामला क्या है।

प्लॉट की नींव डालने के वक्त चलीं गोलियां

बता दें कि विवादित प्लॉट के पास काफी बड़ी ग्रीन बेल्ट है, जिसको लेकर पिंकी चौधरी और पड़ोस के प्लॉट की मालकिन नमिता शर्मा के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। कल शाम जब प्लॉट पर नींव डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान, दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और फिर देखते ही देखते ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

सीने में गोली लगने के बाद आयुष की मौत

आरोप है कि यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में काम करने वाले राहुल साहनी ने आते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे आयुष के सीने में गोली लग गई। इसके बाद फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं, आरोपी राहुल साहनी ने अपने साथ मारपीट के बाद बचाव में फायरिंग करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वे कोई भी हों उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गाजियाबाद पुलिस ने 4 आरोपियों को किया अरेस्ट

जान लें कि गाजियाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस मामले में केस दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल में गाजियाबाद में सिरफिरे पति ने पत्नी और बेटी का कत्ल कर दिया था। इस वारदात में उसकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। यह वारदात खोड़ा इलाके में हुई थी। राजा अंसारी ने कथित रूप से अपनी पत्नी और 2 बेटियों पर जानलेवा हमला बोल दिया था। इस हमले में उसकी पत्नी और 15 साल की बड़ी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद की सोसायटी में पालतू कुत्ते के अटैक के बाद गिरी महिला, जब किया विरोध तो पेट ऑनर करने लगे बदतमीजी; शॉकिंग VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।