1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतापगढ़ में टाइनी बैंक संचालिका की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या, पति पर वारदात में शामिल होने का शक

प्रतापगढ़ में टाइनी बैंक संचालिका की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या, पति पर वारदात में शामिल होने का शक

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 17, 2026 08:41 am IST,  Updated : Oct 17, 2026 08:55 am IST

प्रतापगढ़ में एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि हत्या को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। इस घटना में उसके पति के शामिल होने की आशंका है।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस- India TV Hindi
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस Image Source : REPORTER

प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बेखौफ बदमाशों ने टाइनी संचालिका की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, फतनपुर बाजार की रहने वाली टाइनी संचालिका मंजू यादव (उम्र करीब 40 वर्ष) आधी रात को बाथरूम के लिए उठी थी, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

इस दौरान मृतका के पति अजय कुमार यादव जो पेशे से फार्मासिस्ट हैं और बगल में ही उनकी दवा की दुकान है, उन्हें भी बदमाशों ने बंधक बनाकर पीटा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, सीओ सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस ने घर में लूट से किया इनकार

एएसपी आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घर में लूट नहीं हुई है। हालांकि परिवार के लोग लूट होने का आरोप लगा रहे हैं।  इसके पति पर भी हत्या की आशंका है। बगल एक कुआं है वहां पर कुछ कपड़े मिले हैं और जिस ईट से कूच कर  महिला की हत्या हुई है, वह ईंट और कुछ सामान भी बरामद किया गया है। 

टाइनी बैंक क्या है

टाइनी बैंक या टाइनी शाखा का अर्थ ग्रामीण या दूर-दराज के इलाकों में किसी बड़े बैंक (जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि) द्वारा अधिकृत कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) या मिनी बैंक से होता है। इसके संचालक अपने केंद्र पर आधार कार्ड या बायोमेट्रिक के जरिए खाता खोलना, पैसे जमा करना, पैसे निकालने का काम करते हैं। लेनदेन और बीमा करने पर इन्हें कुछ पर्सेंट कमीशन मिलता है। 

बुलंदशहर में युवक कीहत्या

वहीं, बुलंदशहर के देवीपुरा में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच आपसी विवाद में कहासुनी के बाद चाकूबाजी हुई। चाकू लगने से हनी गंभीर रूप से हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा का है। इससे पहले अभी हाल में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही कर दी। पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

इनपुट- बृजेश मिश्र

ये भी पढ़ेंः पुजारी ने की भविष्यवाणी, पर गलत निकल गई, फिर क्या बाप-बेटे ने मिलकर मार डाला

श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश का बचना मुश्किल? तीनों के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।