1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'SSR के जरिए फर्जी वोट जोड़ने की है तैयारी', अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

'SSR के जरिए फर्जी वोट जोड़ने की है तैयारी', अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 16, 2026 10:34 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 10:34 pm IST

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इन दिनों SSR की प्रक्रिया के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि SSR के माध्यम से फर्जी वोट जोड़ने की तैयारी है।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
अखिलेश यादव ने SSR के खिलाफ खोला मोर्चा। Image Source : ANI (फाइल फोटो)

सपा मुखिया अखिलेश यादव इन दिनों इलेक्शन कमीशन के खिलाफ कैंपेन में जुटे हुए हैं। आज अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन के Special Summary Revision पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने पहले SIR के जरिए Genuine वोटर्स के नाम काटे और अब SSR के जरिए फर्जी वोट जोड़ने की तैयारी हो रही है। अखिलेश ने कहा कि ये पूरा खेल बीजेपी के इशारे पर चल रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी के वर्कर बिल्कुल अलर्ट हैं। वो चुनाव आयोग को एक भी फर्जी वोटर नहीं जोड़ने देंगे।

अखिलेश यादव ने पेश किया सबूत

इससे पहले अखिलेश यादव ने बीते गुरुवार को आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में धांधली की है। एक ही वोटर के नाम अलग-अलग 10 जगहों पर डाल दिए हैं। अखिलेश यादव इसका सबूत लेकर सामने आए। अखिलेश ने विकास यादव नाम के फर्स्ट टाइम वोटर को पेश किया और कहा कि विकास यादव ने सिर्फ एक जगह वोट के लिए अप्लाई किया। लेकिन बीजेपी नेताओं ने उसका नाम 10 लिस्ट में जुड़वा दिया, जिससे कि चुनाव में फर्जी वोट डाले जा सकें।

वोटर लिस्ट में बार-बार ना करें संशोधन

अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में बार-बार किए जाने वाले संशोधनों की जरूरत पर प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग से हमारी यही अपील है कि वे सिर्फ एक बार संशोधन करें, बार-बार संशोधन न करें। जब आपने पूरी तैयारी के साथ SSR करने का निर्णय ले ही लिया है, तो आखिरी नामांकन तक इसे SSR ही रहने दें।' उन्होंने आगे कहा कि अब बहुत से लोग BJP के साथ नहीं रहना चाहते, और इसीलिए ऐसा हो रहा है। जब उनकी कोई भी प्लानिंग काम नहीं कर रही, तो उन्होंने SSR का सहारा लिया है। और अगर आप SSR को पलट दें, तो वह RSS बन जाता है।

अखिलेश यादव को अपनी हार साफ दिख रही है- राजभर

अखिलेश यादव ने वोट चोरी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप लगाया, तो ओपी राजभर ने इसका तुरंत जवाब दिया। मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि चुनाव में अखिलेश यादव को अपनी हार साफ दिख रही है, इसलिए वो लोगों में वोटर लिस्ट के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट को दुरुस्त कर दिया है। अखिलेश के फर्जी वोटर हटा दिए हैं, इसलिए वो ज्यादा परेशान हैं।

ये भी पढ़ें- ‘अपने कबीले से जो दगा करता है बंदा...’, 3 सपा विधायकों के BJP में जाने पर अखिलेश का तंज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।