1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर में सबसे स्पेशल क्या है? कंटेंट क्रिएटर का Video वायरल, लोग बोले- 'ट्रेन में भी प्लेन जैसा फील'

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर में सबसे स्पेशल क्या है? कंटेंट क्रिएटर का Video वायरल, लोग बोले- 'ट्रेन में भी प्लेन जैसा फील'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 01, 2026 06:48 am IST,  Updated : Nov 01, 2026 06:48 am IST

सोशल मीडिया पर दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें ट्रेन के इंटीरियर और प्रो मैक्स लेवल की सुविधाओं को दिखाया गया है।

Delhi Varanasi Vande Bharat, Delhi Varanasi Vande Bharat video, Delhi Varanasi Vande Bharat aminitie- India TV Hindi
कंटेंट क्रिएटर का Video वायरल। Image Source : IG/@JOURNEYSWITHAK

सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंटीरियर वीडियो धमाल मचा रहा है। ट्रैवल क्रिएटर अक्षय मल्होत्रा (@journeyswithak) ने फर्स्ट एसी कूप का अंदरूनी नजारा शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में वे खुद उत्साह से भरकर कहते हैं, “भाई ये क्या डिजाइन कर दिया है!” और कैप्शन में लिखा है – “अंदर का नजारा देखकर आप दंग रह जाएंगे।”

लग्जरी होटल जैसे फर्स्ट एसी कूप

वीडियो में अक्षय सबसे पहले फर्स्ट एसी कूप के अंदर ले जाते हैं। ऊपर-नीचे दोनों बेड लग्जरी होटल जैसे दिखते हैं। सॉफ्ट कुशनिंग, एर्गोनॉमिक डिजाइन और साफ-सुथरा इंटीरियर देखकर मन खुश हो जाता है। वे रीडिंग लाइट, चार्जिंग पॉइंट्स और पानी की बोतल रखने की जगह दिखाते हैं। लेकिन सबसे खास चीज कूप के दरवाजे पर लगा स्मार्ट ग्लास है। एक बटन दबाने पर शीशा धुंधला (ब्लर) हो जाता है, जिससे प्राइवेसी पूरी तरह मिल जाती है। दोबारा दबाने पर साफ दिखने लगता है। अक्षय इस फीचर को देखकर खुशी से झूम उठते हैं।  

वंदे भारत स्लीपर में क्या-क्या 

यह ट्रेन 31 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी से इसकी हरी झंडी दिखाई। यह उत्तर प्रदेश की पहली और देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है। 16 कोच वाली पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन में कुल 823 यात्री सफर कर सकते हैं – एक फर्स्ट एसी कोच (24 सीटें), चार सेकंड एसी (188 सीटें) और 11 थर्ड एसी (611 सीटें)। करीब 760 किलोमीटर का सफर यह ट्रेन लगभग 9 घंटे 30 मिनट में पूरा करती है। वाराणसी से ट्रेन रात 8:50 बजे रवाना होती है और अगले दिन सुबह करीब 6 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। वापसी में नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलकर सुबह वाराणसी पहुंचती है। रास्ते में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे स्टॉप हैं। 

सबसे खास चीज प्राइवेसी फीचर

फर्स्ट एसी में प्राइवेसी, आराम और आधुनिक सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। कुछ रिपोर्ट्स में शॉवर की सुविधा का भी जिक्र है। ऑटोमैटिक दरवाजे, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, सीसीटीवी और कवच सुरक्षा प्रणाली जैसी सुविधाएं पूरी ट्रेन में उपलब्ध हैं। यात्री इसे “पांच स्टार होटल ऑन व्हील्स” बता रहे हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ। लोग कमेंट कर रहे हैं – “अब ट्रेन में भी प्लेन जैसा फील”, “प्राइवेसी ग्लास तो कमाल है”, “भारतीय रेलवे ने बाजी मार ली।”

कई यूजर्स ने कहा कि रात का सफर अब और आरामदायक हो जाएगा। कुछ ने किराए और बुकिंग को लेकर भी उत्सुकता जताई। फर्स्ट एसी का किराया करीब 2880 रुपये के आसपास होने का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की कहानी भी बताता है। वंदे भारत स्लीपर लंबे दूरी के रात के सफर को आसान और लग्जरी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रियों को अब बेहतर विकल्प मिल गया है। 

गौरतलब है कि, इससे पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फीचर्स पर भूटानी महिला का एक वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें  -

वंदे भारत स्लीपर के डिजाइन और हाइजीन से बेहद इंप्रेस हुई महिला, Video सभी को देखना चाहिए; हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।