सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन खूब सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं। अब इन फोटो और वीडियो में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही चीजें होती हैं जो लोगों का ध्यान खींच ले या फिर बहुत ही मजेदार हो। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर आप रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो और फोटो देखे होंगे जो वायरल हुए होंगे। हम भी आपके लिए वायरल कंटेंट लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में हंसाने जैसा क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सिर्फ 6 सेकंड का है मगर कमाल का है। अब जो वीडियो है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने पीने के लिए कैन वाली कोल्ड ड्रिंक लेकर आती है। दरअसल वीडियो बनाने वाला शख्स पहले से वीडियो बना रहा था तो वो लड़की कैमरे में ही देखते हुए अपने टेबल के पास आती है और वो कैन दिखाती है। अब इसमें तो शुरू में हमें भी समझ में नहीं आया कि क्या कंटेंट है लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला कि वहां पीछे एक लड़का नजर आता है जो किसी दूसरे टेबल पर एक लड़की के साथ बैठा हुआ है मगर वो वीडियो में दिख रही लड़की देखता है। जब वो उसे दूसरी बार देखता है तो तुरंत उसे थप्पड़ पर जाता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChauhanDevyani7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'नजर हटी, दुर्घटना घटी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लड़की के चक्कर में पीछे थप्पड़ लग गया है भाई साहब, सही किया वैसे लगना भी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- एक थप्पड़ लग गया। तीसरे यूजर ने लिखा- अब आदमी किसी तरफ देख भी नहीं सकता।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीवार पर लिखी ये लाइन पढ़कर कई लोग कर पाएंगे रिलेट, काफी लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
Facebook और Instagram हुआ डाउन तो जाग उठे मीम क्रिएटर्स, सोशल मीडिया पर हुई मीम्स की बौछार