1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'उस्मान' ने बुलडोजर पर चढ़कर निकाली बारात, सिगरेट भी फूंकता नजर आया, VIDEO वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया एक्शन

'उस्मान' ने बुलडोजर पर चढ़कर निकाली बारात, सिगरेट भी फूंकता नजर आया, VIDEO वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया एक्शन

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jun 12, 2026 10:37 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 10:37 pm IST

यूपी के मुरादाबाद में एक शख्स ने अपनी शादी में किसी गाड़ी की जगह बुलडोजर पर बारात निकाली। शख्स बुलडोजर के फ्रंट पर बैठकर सिगरेट फूंकता नजर आ रहा था। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन भी लिया।

उस्मान ने बुलडोजर पर निकाली बारात।- India TV Hindi
उस्मान ने बुलडोजर पर निकाली बारात। Image Source : REPORTER INPUT

मुरादाबाद: अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के मुरादाबाद से भी सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी शादी को यादगार बनाने और लोगों के बीच चर्चाओं में बने रहने के लिए बुलडोजर पर बारात निकाली। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलडोजर के आगे दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बैठा है। इस दौरान एक वीडियो में वह सिगरेट फूंकता भी नजर आया। हालांकि यह वीडियो बुलडोजर वाले कि लिए मुसीबत बन गया। जैसे ही शादी का वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस ने बुलडोजर की तलाश शुरू कर दी। आखिरकार बुलडोजर मिलने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए बुलडोजर को कब्जे में ले लिया और उसे सीज कर दिया।

बुलडोजर पर निकाली बारात

मामला जनपद मुरादाबाद के थाना कांठ के उमरी कला गांव का है। यहां के रहने वाले उस्मान ने अपनी शादी को यादगार बनाने और सुर्खियां बटोरने के लिए अपनी बारात के लिए घोड़ा या गाड़ी को ना चुनकर बुलडोजर को चुना। उस्मान की बारात निकली तो वह दूल्हा बनकर बुलडोजर के एकदम फ्रंट कर बैठा और बारात लेकर निकला। इतना ही नहीं उस्मान ने बड़ी संख्या में परिजनों और दोस्तों को भी बुलडोजर पर बैठा लिया। बाकी बाराती बैंड बाजों की धुन पर नाचते नजर आए तो दूल्हा उस्मान सिगरेट के कश से धुआं उड़ाता नजर आ रहा है।

पुलिस ने बुलडोजर को किया सीज

इस बुलडोजर वाली बारात का वीडियो बारातियों वा अन्य लोगों द्वारा बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। अब सोशल मीडिया पर वीडियो खूब देखा जा रहा है और चर्चाएं भी हो रही हैं। लेकिन ये सब जोखिम भरा दिखाई दे रहा है क्योंकि कई जगह बिजली के तार एकदम नजदीक नजर आ रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुसीबत भी बढ़ गई है। वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस ने लेकर बुलडोजर (JCB) की तलाश शुरू कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुलडोजर को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बिना किसी परमीशन के बुलडोजर में दूल्हा व बारातियों के बैठाने के आरोप में बुलडोजर को सीज कर दिया है। (इनपुट- राजीव शर्मा)

यह भी पढ़ें-

कुल्लू जा रही पर्यटकों से भरी कार गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल; गाड़ी के उड़े परखच्चे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।