हमारे देश में ऐसे खूब सारे लोग मौजूद हैं जिनका दिमाग जुगाड़ करने और बनाने में काफी माहिर होते हैं और ऐसे लोगों का जुगाड़ वाला टैलेंट देखने की जगह एक ही है जिसे हम लोग सोशल मीडिया कहते हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हंसी-मजाक, स्टंट, डांस आदि के वीडियो तो खूब दिखते ही हैं मगर इनके साथ जुगाड़ के भी काफी वीडियो नजर आते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे और अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि अभी वायरल हो रहे वीडियो में क्या जुगाड़ नजर आया।
Related Stories
शख्स ने क्या जुगाड़ दिखाया?
आपके घर में पूड़ी या फिर रोटी को बनाने के लिए उसे कैसे बेला जाता है? जाहिर सी बात है कि बेलन से ही उसे बेला जाता होगा मगर जो लोग जुगाड़ करते हैं, वो हर काम को करने के लिए अलग तरीका खोजते हैं जिससे उनका काम आसान हो जाए। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में दिखा। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने एक पटरी के किनारे एक छोटा सा डंडा लगा दिया है। अब उस डंडे पर एक पाइप फिट कर दिया है और उस पाइप में एक कटोरी जैसा लगा दिया है। अब वो इससे पूड़ी बेल रहा है। वो पटरी पर आटे का गोला बनाकर रख देता है और उससे उसे दबा देता है जिससे तुरंत पूड़ी बेलने का काम हो जा रहा है और अब उसका जुगाड़ वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rubelalikhan0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'पूड़ी बनाने का मशीन नहीं था? कोई बात नहीं, भाई ने खुद ही जुगाड़ करके अपनी मशीन बन ली।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- वाह शाबाश बेटा, आपने तो मौज कर दी। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ने तो बहुत ही अच्छा जुगाड़ लगाया है। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब का जुगाड़ लगाया है भाई ने पूड़ी बनाने के लिए। एक और यूजर ने लिखा- वाह, जुगाड़ आखिरकार मिल ही गया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये टिर्री वाले कोई काम नहीं छोड़ेंगे, अब आप इसी Video को देख लीजिए
पापा और नन्ही बेटी का डांस VIDEO हो रहा वायरल, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा