1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये टिर्री वाले कोई काम नहीं छोड़ेंगे, अब आप इसी Video को देख लीजिए

ये टिर्री वाले कोई काम नहीं छोड़ेंगे, अब आप इसी Video को देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 02, 2026 05:51 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 05:51 pm IST

सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में ई-रिक्शा जिसे कई लोग टिर्री भी बोलते हैं, उनका कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है और हर वीडियो पिछले वाले से अलग होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MANSOORALIKHANFITNESS

आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ देर बिताते हैं तो फिर आपने वहां हंसी-मजाक के अलावा ई-रिक्शा के भी कई वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी कुछ समय पहले तो हर रोज ई-रिक्शा वालों को ट्रोल करते हुए लोगों का कोई न कोई वीडियो नजर आ ही जाता था। उसके बाद यह सिलसिला थमा मगर बंद नहीं हुआ। अभी भी कुछ समय में सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा वालों का कोई न कोई वीडियो नजर आ ही जाता है जो हरैान कर देता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने देखा होगा कि कभी कोई गाय या भैंस खरीदकर अपने ले जाता है तो इसके लिए वो कार्गो वैन बुक करता है। वही वैन जिस कई सारे लोग छोटा हाथी भी बोलते हैं मगर अब लगता है कि ये काम भी ई-रिक्शा वाले कर लेंगे। वीडियो में नजर आता है कि एक ई-रिक्शा में भैंस को लेकर जाया जा रहा है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। पहले ई-रिक्शा में स्कूल के बच्चों को ले जाते हुए कई वीडियो वायरल हुए थे और अब ये वीडियो वायरल हो रहा है तो ऐसा लगता है कि टिर्री वाले कोई काम बाकी नहीं छोड़ेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mansooralikhanfitness नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 19 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वो दिन दूर नहीं जब ये टिर्री ट्रेन के डिब्बे खींचेगी। दूसरे यूजर ने लिका- ये वायरल बहुत खतरनाक वायरल है। तीसरे यूजर ने लिखा- टाटा मैजिक का करियर खतरे में है। चौथे यूजर ने लिखा- पिकअप वालों का करियर खतरे में है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पापा और नन्ही बेटी का डांस VIDEO हो रहा वायरल, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

इन भाई साहब ने क्या VIP सीट खोजी है अपने लिए, देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।