सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक ऐसा चलता-फिरता अड्डा है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और जो वीडियो इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, उनका वायरल होना पक्का होता है। कुछ वीडियो तो आपकी फीड पर भी आते होंगे जो काफी अतरंगी होते होंगे या फिर पहली बार नजर आए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो में कुछ ऐसा दिखा, जो आमतौर पर नहीं दिखता है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत सारे लोग एक मैदान के चारों तरफ खड़े नजर आ रहे हैं। वहां शायद क्रिकेट मैच हो रहा है या फिर होने वाला है क्योंकि अभी कोई खेलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। खैर हम वीडियो के वायरल होने का कारण बताते हैं। इस वीडियो के वायरल होने का कारण एक शख्स और उसकी VIP सीट है। वीडियो में नजर आता है कि मैदान के बाहर लगे पिलर से निकले सरियों के बीच में शख्स आराम से बैठा हुआ है। दरअसल वहां कुछ सरिए पीछे की तरफ मुड़े हुए हैं और उन्हीं पर पीठ टिकाकर वो आराम से बैठा है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर munna929635 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- VIP सीट है। दूसरे यूजर ने लिखा- टेंशन जूती की नोक पर। तीसरे यूजर ने लिखा- लिजेंड आदमी है। चौथे यूजर ने लिखा- VVIP सीट है। एक और यूजर ने लिखा- सब खेल कम और इसको ज्यादा देख रहे हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा भाईचारा आपने भी नहीं देखा होगा, Video लंबे समय तक रहेगा आपको याद
Corporate World में जीने के लिए 6 गोल्डन रुल्स, शख्स ने Video में बताए सारे, देखकर आएगी हंसी