1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI ट्राई सीरीज से पहले इंग्लैंड ने उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान पहुंचा ECB का डेलीगेशन

ODI ट्राई सीरीज से पहले इंग्लैंड ने उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान पहुंचा ECB का डेलीगेशन

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 15, 2026 08:46 am IST,  Updated : Sep 15, 2026 08:46 am IST

इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से पहले ECB की एक टीम ने लाहौर पहुंचकर सुरक्षा और स्टेडियम समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की।

PAK vs ENG- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड Image Source : AFP

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB की एक निरीक्षण टीम ने 14 सितंबर को लाहौर पहुंचकर पाकिस्तान में होने वाली आगामी ODI ट्राई सीरीज की तैयारियों का जायजा लिया। इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ अक्टूबर में तीन देशों की ODI सीरीज खेलनी है। इस दौरे से पहले ECB डेलीगेशन ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर इंतजामों की समीक्षा की।

ECB की टीम ने लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम के अलावा खिलाड़ियों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी जुटाई। डेलीगेशन ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक भी की। यह प्रक्रिया विदेशी टीम के पाकिस्तान दौरे से पहले की जाने वाली नियमित सुरक्षा समीक्षा का हिस्सा है।

ODI ट्राई सीरीज का 18 अक्टूबर से आगाज

लाहौर के बाद ECB की टीम रावलपिंडी का दौरा करेगी, जहां वह स्टेडियम और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करेगी। ODI ट्राई सीरीज का आयोजन 18 से 31 अक्टूबर के बीच लाहौर और रावलपिंडी में किया जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर पाकिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी। शुरुआती मुकाबलों के बाद टीमें लाहौर पहुंचेंगी, जहां सीरीज का फाइनल 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। इससे पहले श्रीलंका की टीम पाकिस्तान दौरे पर पहुंचेगी। श्रीलंकाई टीम 4 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेगी और 9 से 13 अक्टूबर के बीच रावलपिंडी में मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगी। इसके बाद दोनों टीमें ODI ट्राई सीरीज की तैयारियों में जुटेंगी।

2 साल बाद इंग्लैंड करेगी पाकिस्तान का दौरा

गौरतलब है कि पाकिस्तान में कई सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट बंद था। साल 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आंतकी हमले के बाद कई सालों तक पाकिस्तान की धरती पर इंटरनेशनल क्रिकेट का आयोजन नहीं हुआ था। ऐसे में पाकिस्तान को अपने घरेलू मैच UAE की धरती पर खेलने पड़े थे। हालांकि, पिछले कुछ सालों से विदेशी टीमें पाकिस्तान दौरे पर आ रही हैं। इंग्लैंड की टीम आखिरी बार 2024 में पाकिस्तान दौरे पर आई थी।

पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 18 अक्टूबर: पाकिस्तान vs श्रीलंका, रावलपिंडी
  • 20 अक्टूबर: पाकिस्तान vs इंग्लैंड,  रावलपिंडी
  • 22 अक्टूबर: श्रीलंका vs इंग्लैंड, रावलपिंडी
  • 25 अक्टूबर: पाकिस्तान vs इंग्लैंड, लाहौर
  • 27 अक्टूबर: पाकिस्तान vs श्रीलंका, लाहौर
  • 29 अक्टूबर: श्रीलंका vs इंग्लैंड, लाहौर
  • 31 अक्टूबर: फाइनल, लाहौर

यह भी पढ़ें:

IND vs AFG दूसरे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का वेदर

इंग्लैंड में तहलका मचाएगा बिहार का लाल, नॉटिंघमशायर ने दो मैचों के लिए किया टीम में शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल