आप जब भी अपने काम से फ्री होते हैं या फिर घर पर खाली बैठे रहते होंगे या फिर सोने से पहले, कुछ देर तो सोशल मीडिया खंगालते ही होंगे। आप भी देखते होंगे कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है, क्या वायरल हो रहा है और साथ ही मनोरंजन के लिए मजेदार वीडियो भी देखते होंगे। आपको वहां एक से बढ़कर एक कमाल के वीडियो नजर आते होंगे और हम भी आपके लिए एक गजब का वीडियो लेकर आए हैं जिसमें आपको अनोखा भाईचारा देखने को मिलेगा। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या भाईचारा दिखा?
आपने अब तक वीडियो देखे होंगे जिसमें दो दोस्त अपना खाना शेयर करते दिखे होंगे, एक दूसरे का सामान उठाते दिखा होगा, एक दोस्त दूसरे को जरूरत पड़ने पर सहारा देखा दिखा होगा मगर इस वीडियो में कुछ अलग है। हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि दो दोस्त साइकिल चला रहे हैं। इसमें अनोखा यह है कि वो एक ही साइकिल को एक ही समय पर साथ में चला रहे हैं। दोनों एक-एक पैडल पर खड़े हो गए हैं और हैंडल को बैलेंस करते हुए दोनों साथ में साइकिल चला रहे हैं। आप भी जरा वीडियो को देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @arikab03 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यादों का सफर जहां हम और हमारी साइकिल की मस्तियां कभी खत्म नहीं होती।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये पुराने दिन याद आ गए। दूसरे यूजर ने लिखा- बचपन में तो ऐसा ही कुछ उट-पटांग किया है। एक और यूजर ने लिखा- इतना बैलेंस कैसे बना सकते हैं बच्चे साइकिल चलाते हुए, मुझे तो असंभव लग रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Corporate World में जीने के लिए 6 गोल्डन रुल्स, शख्स ने Video में बताए सारे, देखकर आएगी हंसी
इस Video में ऐसा क्या है जो 60M लोगों ने देख डाला, 2.5 मिलियन लोगों ने लाइक भी किया