Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ भी वायरल होने में देर नहीं लगती है। आज के समय में हर किसी के हाथ में मोबाइल है, जिसके जरिए सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियोज रातों-रात वायरल हो जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं, जिसकी यूजर्स काफी तारीफ भी करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक महिला के कहने पर बंदर ने नल बंद कर दिया।
वायरल वीडियो में क्या है?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शिवानी साहू नाम की महिला के द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए महिला ने कैप्शन में लिखा है, "पानी पी लिया है तो टोटी बंद कर दो। और अजब यह कि बंदर ने बंद भी कर दिया।" खबर बनाए जाने तक इस वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो में एक बंदर को घर के अंदर लगे नल पर पानी पीते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान महिला बंदर का पानी पीते हुए वीडियो बना रही थी। अचानक बंदर खुला नल छोड़कर जाने लगता है, तभी महिला कहती है कि भाई टोंटी तो बंद कर दो, पानी गिर रहा है। इसके बाद बंदर ने मुड़कर टोंटी को बंद कर दिया और वहां से चला गया। इसके बाद महिला कहती है 'हम बोले कि टोंटी बंद कर दो तो बंद भी कर दिया।'
यहां देखें वह वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा वह इन दिनों एक्स पर काफी छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तमाम तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- लगता है बंदर रेलवे स्टेशन या बस स्टॉप के आस पास का रहने वाला है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- समझदार बन्दर हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी खुश। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
(नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
यह भी पढ़ें-