1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक और जुगाड़ का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर आप भी तारीफ करेंगे

एक और जुगाड़ का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर आप भी तारीफ करेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 01, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 06:49 pm IST

सोशल मीडिया पर हर रोज जुगाड़ के कुछ वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या जुगाड़ है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SUNDAR_KUMAR_080

आज के समय में लगभग हर इंसान दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया पर बिताता ही है। यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हैं तो फिर आप भी कुछ देर एक्टिव रहते ही होंगे। वहां आप हर दिन खूब सारे पोस्ट और कंटेंट देखते ही होंगे। उन्हीं सब कंटेंट के बीच में आपको कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते होंगे जिसमें लोगों के अतरंगी, अजीब या फिर कमाल के जुगाड़ देखने को मिल जाते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी गांव का मालूम होता है जहां छत पर गेहूं को रखा हुआ था। शायद गेहूं को सुखाने के लिए छत पर रखा गया था और अब उसे नीचे उतारने के लिए गजब का तरीका अपनाया गया है। वीडियो में दिखता है कि छत से एक साड़ी को नीचे लटकाया गया है। साड़ी के एक छोर को छत पर रखकर उसे अच्छे से दबा दिया गया है और वहीं दूसरा छोर नीचे एक बोरी के अंदर है। अब खेल शुरू होता है। ऊपर से बाल्टी से गेहूं को उस साड़ी पर गिराया जा रहा है और वो सीधे नीचे बोरी में आ रहा है। इस कमाल के जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sundar_kumar_080 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 64 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वाह क्या जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- बोरी भरकर नीचे गिरा देते। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे काफी टाइम लग जाएगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी के अंदर गजब का टैलेंट है, ऐसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

इस दरवाजे के खुलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।