1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी के अंदर गजब का टैलेंट है, ऐसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

इस आदमी के अंदर गजब का टैलेंट है, ऐसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 01, 2026 04:45 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 04:45 pm IST

एक बहुत ही गजब का वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया। उसमें एक शख्स अपना काम करते हुए नजर आ रहा है और उसका टैलेंट देख आप खुद कहेंगे कि ये तो अपने काम में माहिर हो गया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ARIKAB03

कई सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें अपना काम कभी पसंद ही नहीं आता है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना काम या फिर जो भी काम करते हैं, उसका आनंद उठाते हैं और इसी कारण तो वो अपने उस काम में माहिर हो जाते हैं या फिर वो अपने काम को इस तरह से कर लेते हैं, जैसे कोई और नहीं कर सकता है। कुछ दिनों पहले एक हॉकर का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो घरों के अंदर न्यूजपेपर फेंकता है और उसका तरीका बहुत ही कमाल का था। उसके अंदर अलग टैलेंट दिखा और अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी दूसरे शख्स टैलेंट दिखेगा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उस वीडियो में एक कंस्ट्रक्शन वर्कर जिसने शर्ट नहीं पहनी है, वो कंक्रीट से बनी एक नई छत/स्लैब पर दिखाई देता है। वह एक लंबे रोलर या फिर पाइप को एक चलती-फिरती जगह के तौर पर इस्तेमाल करके गीले कंक्रीट को चिकना कर रहा है। इस दौरान वह उस पर संतुलन बनाए हुए है और आगे-पीछे चल रहा है। उसने साथ में एक बाल्टी भी उठाया हुआ है और यह सब वह बड़े ही बेहतरीन नियंत्रण और सटीकता के साथ कर रहा है। उसके अंदर यह गजब का टैलेंट है और इसी कारण तो वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @arikab03 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जब काम ही आपाक टैलेंट बन जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं मन से काम करना, काम के प्रति लगाव, बहुत शानदार। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा तरीका है फ्लोर का। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे टैलैंट कभी नहीं देखा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस दरवाजे के खुलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट

इस दरवाजे के खुलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।